देश

राजस्थान के झुंझुनूं में सेना के हेलीकॉप्टर की एमरजेंसी लैंडिंग, सवार थे सेना के जवान

राजस्थान में सेना के एक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। दिल्ली से हिसार जा रहे इस हेलीकॉप्टर को बीच रास्ते खराब मौसम के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इस हेलीकॉप्टर में सेना के 2 जवान सवार थे।

Image

झुंझुनूं में सेना के हैलिकॉप्टर की एमरजेंसी लैंडिंग

राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सेना के एक हेलीकॉप्टर को तब इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ गई, जब अचानक से मौसम खराब हो गया। मिली जानकारी के अनुसार झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के रामलालपुरा तन सीथल व भाटीवाड़ गांव की सीमा पर काटली नदी क्षेत्र में आज खराब मौसम के कारण अचानक सेना के एक हेलीकॉप्टर की एमरजेंसी लैंडिंग हुई।

सेना के जवान थे सवार

हेलीकॉप्टर जब तेज आवाज के साथ काटली नदी इलाके में उतरा, उस वक्त धूल भरी आंधी चल रही थी और आसमान में काले बादल थे। हेलीकॉप्टर की आवाज सुनकर ग्रामीण काटली नदी क्षेत्र की तरफ पहुंचे तो देखा सेना का एक हैलिकॉप्टर लैंड किए हुए थे। कुछ देर बाद हेलीकॉप्टर से सेना के दो जवान उतरे और उन्होंने बताया कि खराब मौसम के कारण उन्हें यहां एमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी है।

दिल्ली से रवाना हुआ था हेलीकॉप्टर

हेलीकॉप्टर की लैंडिंग की सूचना मिलने पर गुढ़ा थाने से पुलिसकर्मियों के अलावा प्रशासनिक कर्मचारी भी पहुंचे। कृषि विशेषज्ञ कृष्ण रतेरवाल ने बताया कि दो घंटे बाद जब मौसम खुला और आसमान से काले बादल छटे तो वापस हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी। बताया जा रहा है कि यह हेलीकॉप्टर दिल्ली से रवाना हुआ था और हिसार जाना था।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!