देश

'लोकतंत्र की बहाली' वाले राहुल के बयान पर BJP ने कांग्रेस को घेरा, प्रसाद बोले-अपना रुख स्पष्ट करें सोनिया गांधी

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Mar 7, 2023, 02:21 PM IST

Ravi Shankar Prasad : दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रसाद ने कहा, 'भाजपा बड़ी जिम्मेदारी एवं पीड़ा के साथ यह कहना चाहती है कि राहुल गांधी ने विदेशी जमीन से भारत के लोकतंत्र, यहां की राजनीतिक व्यवस्था, संसद, न्यायिक व्यवस्था और रणनीतिक सुरक्षा के बारे में बयान देकर देश के लिए शर्मिंदगी पैदा की है।'

Image

राहुल गांधी के बयान रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस से पूछे सवाल।

Photo : ANI

Ravi Shankar Prasad : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के 'लोकतंत्र खतरे में' वाले बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है। भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने मंगलवार को वायनाड के सांसद पर भारत के लोकतंत्र एवं राजनीतिक व्यवस्था को अपमानित करने का आरोप लगाया। बता दें कि राहुल गांधी लंदन में हैं और वहां सम्मेलनों में भारतीय लोकतंत्र पर दिए गए उनके बयानों पर विवाद हो गया है। राहुल ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक पर भी हमला किया है। राहुल ने कहा है कि देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं पर आरएसएस का कब्जा हो गया है।

'अमेरिका और यूरोप को दखल देने की मांग'

प्रसाद ने पूछा कि 'राहुल गांधी ने भारत में लोकतंत्र बहाल करने के लिए अमेरिका और यूरोप को दखल देने की मांग की है। क्या राहुल गांधी के इस शर्मनाक बयान का कांग्रेस समर्थन करती है? कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राहुल के इस बयान का यदि समर्थन नहीं करते हैं तो कांग्रेस को उनके इस बयान से दूरी बनानी चाहिए।'

राहुल का बयान पूरी तरह से 'शर्मनाक' -BJP

दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रसाद ने कहा, 'भाजपा बड़ी जिम्मेदारी एवं पीड़ा के साथ यह कहना चाहती है कि राहुल गांधी ने विदेशी जमीन से भारत के लोकतंत्र, यहां की राजनीतिक व्यवस्था, संसद, न्यायिक व्यवस्था और रणनीतिक सुरक्षा के बारे में बयान देकर देश के लिए शर्मिंदगी पैदा की है।' प्रसाद ने राहुल के बयान को पूरी तरह से 'शर्मनाक' बताया।

सोनिया गांधी अपना रुख स्पष्ट करें-प्रसाद

भाजपा नेता ने कहा कि हम कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से यह जानना चाहेंगे कि क्या वह राहुल गांधी के बयान से सहमत हैं। यदि नहीं हैं तो कांग्रेस पार्टी को राहुल गांधी के इस बयान से खुद को अलग करना चाहिए। भाजपा चाहेगी कि सोनिया गांधी इस मसले पर अपना रुख स्पष्ट करें। प्रसाद ने कहा, 'आपका बेटा भारत में लोकतंत्र की बहाली के लिए अमेरिका और यूरोप से दखल देने की मांग कर रहा है? उनके इस शर्मनाक बयान पर आपका क्या रुख है।'
आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित