देश

मैं 'राजा' नहीं हूं और 'राजा' बनना भी नहीं चाहता, क्यों ऐसा बोल गए राहुल गांधी?

राहुल गांधी जब कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए खड़े हुए तो वहां मौजूद लोग "देश का राजा कैसा हो, राहुल गांधी जैसा हो" के नारे लगाने लगे। इ

Image

मैं राजा नहीं हूं, बोले राहुल गांधी (ANI)

Rahul Gandhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि वह राजा नहीं हैं और राजा बनना भी नहीं चाहते हैं। कांग्रेस नेता ने पार्टी के विधि विभाग द्वारा विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान यह बात कही। राहुल गांधी जब कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए खड़े हुए तो वहां मौजूद लोग "देश का राजा कैसा हो, राहुल गांधी जैसा हो" के नारे लगाने लगे। इस पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने उन्हें टोका और कहा, मैं राजा नहीं हूं और मैं राजा बनना भी नहीं चाहता। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि मैं राजा की परिकल्पना के भी खिलाफ हूं।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!