देश

'खुशनसीब हूं कि बच गया, सब कुछ अचानक हुआ', अपने ऊपर हुए हमले के बाद बोले-यूपी के पूर्व मंत्री प्रजापति

पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति ने कहा कि 'वह सौभाग्यशाली हैं कि इस हमले में बच गए। सब कुछ बहुत अचानक हुआ। मेरा किसी के साथ कोई विवाद नहीं था।' बता दें कि जेल के एक सफाई कर्मचारी ने प्रजापति पर हमला कर दिया। इस हमले में वह बुरी तरह से घायल हो गए।

Image

जेल में दूसरे बंदी ने प्रजापति पर किया हमला।

Photo : ANI

Gayatri Prajapati : उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति ने मंगलवार को जेल में अपने ऊपर हुए हमले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हमलावर दुर्दांत अपराधी है। उसका नाम बिस्वास है। वह जेल में काफी समय से बंद है। पूर्व मंत्री ने कहा कि 'वह सौभाग्यशाली हैं कि इस हमले में बच गए। सब कुछ बहुत अचानक हुआ। मेरा किसी के साथ कोई विवाद नहीं था।' बता दें कि जेल के एक सफाई कर्मचारी ने प्रजापति पर हमला कर दिया। इस हमले में वह बुरी तरह से घायल हो गए।

इलाज के लिए प्रजापति को लाया गया केजीएमयू अस्पताल

पूर्व मंत्री को जिला जेल अस्पताल में सफाई ड्यूटी पर तैनात एक बंदी के साथ कहासुनी के बाद हुई झड़प में चोट लगने पर केजीएमयू अस्पताल लाया गया। सफाई ड्यूटी पर तैनात बंदी गुस्से में आ गया और उसने अलमारी के स्लाइडिंग हिस्से से गायत्री प्रजापति पर वार कर दिया, जिससे उन्हें चोटें आईं। उन्हें तुरंत आवश्यक उपचार दिया गया और अब वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। अमेठी से समाजवादी पार्टी की विधायक महाराजी प्रजापति केजीएमयू अस्पताल पहुंचीं।

कई मामलों में न्यायिक हिरासत में हैं प्रजापति

प्रजापति समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सरकार (2012-2017) में मंत्री रहे। हमले के बाद इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि हाथापाई के दौरान कैदी ने प्रजापति पर कथित रूप से अलमारी के एक स्लाइडिंग हिस्से से हमला किया, जिससे उन्हें हल्की चोट आई। जेल अधिकारियों ने बताया कि प्रजापति को तुरंत चिकित्सा सहायता प्रदान की गई और अब वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रजापति दुष्कर्म सहित कई अन्य मामलों में न्यायिक हिरासत में हैं।

मेरे पिता के साथ अन्याय हुआ-बेटी अंकिता

गैंगरेप के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे गायत्री प्रजापति डायबिटीज, बीपी, गुर्दा, कमर दर्द समेत दूसरी बीमारियों से ग्रसित होने के चलते उन्हें जेल अस्पताल में रखा गया है। पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के केजीएमयू में भर्ती होने पर उनकी बेटी अंकिता प्रजापति ने कहा कि उनकी तबीयत अभी ठीक नहीं है। वे इमरजेंसी में हैं। मेरे पिता के साथ बहुत अन्याय हुआ है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article