देश

मैं हिंदू नेता हूं, इसलिए मुझे टारगेट कर रहे हैं, जान से मारने की धमकी पर बोले शहनाज गिल के पिता

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 05:50 PM IST

अभिनेत्री शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के पिता संतोख सिंह सुख (Santokh Singh Sukh) को जान से मारने की धमकी मिली है। उसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मैं हिंदू नेता हूं इसलिए मुझे निशाना बनाया जा रहा है। अगर आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ तो मैं पंजाब छोड़ दूंगा।

Image

अभिनेत्री शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह सुख जान से मारने की धमकी

Photo : ANI

अमृतसर: अभिनेत्री शहनाज गिल (Shehnaz Gill) के पिता संतोख सिंह सुख (Santokh Singh Sukh) को जान से मारने की धमकी मिली है। सुख ने शनिवार को बताया कि आज हमने एसएसपी अमृतसर ग्रामीण को शिकायत दी। शुक्रवार को मुझे हैप्पी नाम के एक शख्स का फोन आया जिसने मुझे दिवाली से पहले जान से मारने की धमकी दी। मुझे लगता है कि वे मुझे निशाना बनाना चाहते हैं क्योंकि मैं एक हिंदू नेता हूं।

शहनाज गिल के पिता ने कहा कि अगर मैं खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा हूं जैसा मैं अभी महसूस कर रहा हूं तो मैं पंजाब छोड़ दूंगा और चंडीगढ़ या मुंबई में शिफ्ट हो जाऊंगा। अगर कुछ दिनों में गिरफ्तारी नहीं हुई तो मैं पंजाब छोड़ दूंगा।

संतोख सिंह ने कहा कि वह विभिन्न हिंदू संगठनों से जुड़े थे और इसलिए उन्हें धमकियां मिल रही थीं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से इसकी जांच करने का आग्रह किया नहीं तो जल्द ही उन्हें पंजाब छोड़कर कहीं और बसने के लिए मजबूर किया जाएगा। इस संबंध में अमृतसर की एसपी जसवंत कौर ने कहा है कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से शिकायत मिली है। उनके पास पहले से ही 2 गनमैन हैं और आज एक और गनमैन मुहैया कराया गया है। हम कॉल ट्रेस करेंगे और पूरी जांच की जाएगी।

गौर हो कि यह पहली बार नहीं है जब संतोख सिंह को धमकी दी गई है। कथित तौर पर दिसंबर 2021 में बीजेपी में शामिल होने के बाद, उन पर दो लोगों ने हमला किया था। जानकारी के अनुसार वह अपनी कार के अंदर बैठे थे तभी दो अज्ञात हमलावरों ने आकर उन पर गोली चला दी थी।

इस बीच शहनाज बिग बॉस 13 में शामिल होने के बाद फेमस हो गईं। शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला जिन्हें प्रशंसकों द्वारा 'सिडनाज़' कहा जाता है, जब वे 'बिग बॉस 13' के घर में थे, तब वे एक-दूसरे के करीब आ गए थे, हालांकि वे कभी भी आधिकारिक तौर पर एक जोड़े के रूप में स्वीकार नहीं किया। सिद्धार्थ ने 2020 में यह रियलिटी शो जीता था।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article