बॉलीवुड

Shehnaz Gill's father: 'दिवाली से पहले घर में घुसकर मारेंगे', शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह को मिली जान से मारने की धमकी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 05:35 PM IST

Shehnaz Gill s father Santokh Singh got threat: बिग बॉस से लोकप्रियता हासिल करने वाली अभिनेत्री शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई है। बता दें कि पहले भी संतोख सिंह पर जानलेवा हमला हो चुका है।

Image

शहनाज गिल के पिता को मिली जान से मारने की धमकी

KEY HIGHLIGHTS
  • शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह को मिली जान से मारने की धमकी।
  • संतोख सिंह को एक फोन कॉल पर जान से मारने की धमकी दी गई है।
  • पहले भी संतोख सिंह पर गोलियों से जानलेवा हमला हो चुका है।

Shehnaz Gill's father Santokh Singh: बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह सुख (Shehnaz Gill's Father Santokh Singh Sukh) को जान से मारने की धमकी दी गई है। कथित तौर पर, उन्हें एक विदेशी नंबर से कॉल आया जहां कुछ युवकों ने संतोख को दिवाली से पहले जान से मारने की धमकी दी। शहनाज के पिता को यह कॉल तब आया जब वह ब्यास से टारेंटन जा रहे थे।

संतोख के अनुसार एक शख्स ने गाली देने के बाद फोन पर कहा कि दिवाली से पहले वे उनके घर में घुसकर उन्हें मार देंगे। जिसके बाद इस इसकी शिकायतसंतोख ने पुलिस से की है।

'मैं पंजाब छोड़ दूंगा'

इस पूरे मामने पर अब संतोख का बयान सामने आया है, उन्होंने कहा, अगर मैने खुद को असुरक्षित महसूस किया तो मैं पंजाब छोड़कर चंडीगढ़ या मुंबई शिफ्ट हो जाऊंगा। मै जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करता हूं। जिसके बाद अमृतसर की एसपी जसवंत कौर ने संतोख गिल को यकीन दिलाया है कि वह जल्द से जल्द कॉल को ट्रेस कर लेगें। फिलहाल संतोख के पास 2 गनमैन हैं और आज एक और गनमैन संतोख की सुरक्षा में तैनात किया जाएगा।

पहले भी हुआ था जानलेवा हमला

इससे पहले भी संतोख को मारने की कोशिश की जा चुकी है। साल 2021 में वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। जिसके बाद 25 दिसंबर 2021 को उन पर दो लोगों ने हमला किया था। पुलिस के मुताबिक हमलावर अमृतसर के रहने वाले थे। रिपोर्ट्स के अनुसार बाइक सवार ने उनपर हमला किया जिससे वह बाल-बाल ही बचे।

तब संतोख अमृतसर से ब्यास जाते समय जंडियाला गुरु इलाके के एक ढाबे पर रुके। पुलिस की एक रिपोर्ट में संतोख ने कहा कि दो बाइक सवार उनकी कार के पास पहुंचे और उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। चार शॉट जाहिर तौर पर उनकी कार को लगे जिसके बाद संतोख के बॉडी गार्ड ने उन्हें पकड़ने की कोशिश , तो वह हमलावर जल्दी से भाग गए।

शहनाज का बयान नहीं आया सामने

शहनाज ने अभी तक इस विषय पर बात नहीं की है। शहनाज काफी प्रतिभाशाली एक्ट्रेस हैं। बिग बॉस में अपने चुलबुले व्यवहार के कारण उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली थी। जिसके बाद से ही वह कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं।

शहनाज गिल, सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान से' बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं। यह फिल्म इसी साल दिसंबर के महीने में रिलीज होने जा रही है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article