देश

एयर इंडिया की फुकेट जा रही फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, वापस हैदराबाद लौटा विमान; यात्री परेशान

Air India Express Flight: हैदराबाद से फुकेट जाने वाले एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक विमान को शनिवार को उस वक्त वापस हैदराबाद के लिए डायवर्ट किया गया जब उसमें तकनीकी समस्याएं सामने आईं। एयरलाइन ने बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या IX 110 ने शनिवार सुबह 6:40 बजे हैदराबाद एयरपोर्ट से टेकऑफ किया था।

Image

एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान में आई तकनीकी खराबी (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : iStock

Air India Express Flight: हैदराबाद से फुकेट जाने वाले एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक विमान को शनिवार को उस वक्त वापस हैदराबाद के लिए डायवर्ट किया गया जब उसमें तकनीकी समस्याएं सामने आईं। एयरलाइन ने बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या IX 110 ने शनिवार सुबह 6:40 बजे हैदराबाद एयरपोर्ट से टेकऑफ किया था।

एयरलाइन ने क्या कुछ कहा?

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ''टेकऑफ के तुरंत बाद हमारी फ्लाइट के क्रू मेंबर्स ने अत्यधिक सावधानी बरती और तकनीकी खामी के चलते हैदराबाद वापस लौटने का निर्णय लिया।''

असुविधा के लिए खेद है...

एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि हमने प्राथमिकता के आधार पर एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की। देरी के दौरान यात्रियों को जलपान उपलब्ध कराया और उड़ाना रवाना हो गई। हमें असुविधा के लिए खेद है। साथ ही हम दोहराते हैं कि हमारे संचालन के हर पहलू में सुरक्षा प्राथमिकता है।

इससे पहले 16 जुलाई को दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को तकनीकी खराबी के चलते मुंबई डायवर्ट किया गया था। उड़ान संख्या 6E 6271 की गोवा के मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग होनी थी, लेकिन एहतियातन विमान की मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई थी। उस वक्त एयरलाइन ने सुरक्षित लैंडिंग की जानकारी साझा की थी और बताया था कि विमान की आवश्यक जांच और रखरखाव चल रहा है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article