देश

'कृष्ण' रूप में लालू के बड़े लाल ने लट्ठ मार Holi खेल उड़ाया गुलाल, लोग बोले- ऐसे मार पड़ती तो शायद परीक्षा में पास हो जाते

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Mar 8, 2023, 01:23 PM IST

Tej Pratap Yadav's Lathmaar Holi Video: माइक्रो ब्लॉगिंग मंच टि्वटर पर @rw_raww ने कमेंट किया, "पूरी दुनिया एक तरफ और तेज प्रताप दूसरी तरफ।"

Image

Tej Pratap Yadav's Lathmaar Holi Video: पटना में अपने आवास पर लट्ठमार होली खेलते हुए तेज प्रताप यादव।

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

Tej Pratap Yadav's Lathmaar Holi Video: बिहार में कैबिनेट मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने बुधवार (आठ मार्च, 2023) को जमकर होली खेली। सूबे की राजधानी पटना में अपने आवास पर भगवान कृष्ण के गेट-अप (वेश-भूषा) में नजर आए और उन्होंने इस दौरान न सिर्फ बांसुरी बजाई, बल्कि गोपी के साथ लट्ठ मार होली भी खेली।

समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से उनकी इस शानदार होली के विजुअल्स जारी किए गए। जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए तो लोग इन्हें देखकर अपनी प्रतिक्रियाएं देने लगे। माइक्रो ब्लॉगिंग मंच टि्वटर पर @WindsOfHeaven_ ने मजे लेते हुए कहा- अगर इन्हें लट्ठ से मार पड़ती तब शायद वह परीक्षा में पास हो जाते।

@NilanjanaChak17 ने ट्वीट किया और पूछा, "यह लट्ठ मार रहे हैं या फिर गुदगुदी कर रहे हैं?" @hims_8910 ने आगे तंज कसा और कहा कि राबड़ी देवी (मां) अगर जेल चली जाएं, तब भी यह इंसान जश्न ही मनाएगा। आगे @rw_raww ने कमेंट किया, "पूरी दुनिया एक तरफ और तेज प्रताप दूसरी तरफ।"

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article