सीमा पर होली को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया। बीएसएफ के जवानों ने रविवार को जमकर होली खेली। सीमा पर तैनात जवानों ने Times Now Navbharat के संग होली मिलन समारोह में हिस्सा लिया और जमकर ठुमके लगाए।
पूरे देश में इस समय होली का उत्साह जमकर देखा जा रहा है। इससे भारत की कोई भी सीमा अछूती नहीं है। भारत-पाकिस्तान सीमा पर जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में बीएसएफ के जवानों ने जमकर होली खेली। जवान होली के गानों पर जमकर झूमते दिखे। इस दौरान रंग और गुलाल का भी जमकर दौर चला।
इस दौरान बीएसएफ के एक अधिकारी ने लोगों को संदेश देते हुए कहा कि देश के अंदर सभी लोग होली जमकर खेलें। सीमा पर जवान तैनात हैं और सीमा सुरक्षित है।
