देश

Hindi Samachar आठ नवंबर, 2022: क्या PM भयावह विफलता के लिए मांगेंगे माफी?- नोटबंदी का जिक्र कर बोले खड़गे

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 8, 2022, 08:56 PM IST

Hindi Samachar आठ नवंबर, 2022: इस बीच, स्वराज्य संगठन के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को महाराष्ट्र के एक सिनेमाघर में मराठी फिल्म 'हर हर महादेव' के प्रदर्शन को बाधित करते हुए दावा किया कि फिल्म के निर्माताओं ने "तथ्यों से छेड़छाड़" की है। शहर के एक अन्य सिनेमाघर में राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस (एनवाईसी) ने फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन किया।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

Hindi Samachar आठ नवंबर, 2022: कांग्रेस ने नोटबंदी के छह साल पूरा होने के मौके पर मंगलवार को कहा कि मोदी सरकार के इस कदम के बाद चलन में नकदी 72 प्रतिशत बढ़ गई और ऐसे में सरकार को इस पर 'श्वेत पत्र' लाना चाहिए। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि नोटबंदी एक 'संगठित लूट ' थी। उन्होंने ट्वीट किया, " उन 150 से अधिक लोगों को श्रद्धांजलि जिन्होंने नोटबंदी की त्रासदी के कारण अपनी जान गंवा दी। क्या प्रधानमंत्री मोदी भयावह विफलता के लिए माफी मांगेंगे?" वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि नोटबंदी 'पेपीएम' द्वारा जानबूझकर उठाया गया कदम था ताकि उनके उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंच सके।

इस बीच, तृणमूल कांग्रेस ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के संबंध में हालिया टिप्पणी को लेकर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की और कहा कि यह गुजरात विधानसभा और आगामी लोकसभा चुनावों से पहले सांप्रदायिक विमर्श बनाने के उद्देश्य से किया गया प्रयास है। तृणमूल ने एक बार फिर दोहराया कि वह पश्चिम बंगाल में कानून लागू करने की अनुमति कभी नहीं देगी। पार्टी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा, "चुनाव नजदीक आने पर हर बार भाजपा नए हथकंडे अपनाने की कोशिश करती है।" प्रधानमंत्री ने सोमवार को कहा था कि गुजरात ने विदेश में प्रताड़ित सिख परिवारों को नागरिकता देकर उन्हें ये अहसास दिलाया है कि दुनिया में सिख कहीं भी हों, भारत उनका अपना घर है।पढ़ें, दिन की बड़ी खबरें:

कहां-कैसा दिखा Chandra Grahan 2022? देखिए...

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आठ नवंबर, 2022 को लगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण था, जो देश के लगभग सभी शहरों में नजर आया। कुछ जगहों पर पूर्ण चंद्र ग्रहण का नजारा देखने को मिला तो कुछ जगहों पर आंशिक चंद्र ग्रहण दिखा। हर शहर में चंद्र ग्रहण...पढ़ें, पूरी खबर।

चुनाव से पहले कांग्रेस को गुजरात-हिमाचल में झटके

गुजरात (Gujarat) और हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के विधानसभा चुनाव (Assembly Elections 2022) से पहले कांग्रेस (Congress) को तगड़ा झटका लगा है। गुजरात में 11 बार कांग्रेस (INC) की ओर से विधायक रहे बड़े आदिवासी नेता मोहन सिंह राठवा...पढ़ें, पूरी खबर।

PM ने भारत की जी-20 की अध्यक्षता का जारी किया लोगो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत की जी-20 समूह की आगामी अध्यक्षता देश की आजादी के 75वें वर्ष में गौरव की बात है और देश के लिए एक महान अवसर है। पढ़ें, पूरी खबर।

शिक्षा लाभ कमाने का जरिया नहीं : उच्चतम न्यायालय

उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि शिक्षा लाभ कमाने का जरिया नहीं है और ट्यूशन फीस हमेशा सस्ती होनी चाहिए। इसके साथ ही न्यायालय ने आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के उस आदेश को बरकरार रखा जिसमें मेडिकल कॉलेजों में ट्यूशन फीस बढ़ाकर 24 लाख रुपये सालाना किए जाने के राज्य सरकार के फैसले को...पढ़ें, पूरी खबर।

सेना के साथ 'सेम पेज' पर होने का दावा करते थे इमरान, आ गए आमने-सामने

पाकिस्तान की सत्ता में बने रहने के लिए सेना का आशीर्वाद जरूरी होता है। सेना की खिंची हुई लाइन से हटकर जिस किसी हुक्मरान ने अलग राह पकड़ने की कोशिश की या उसे चुनौती देते हुए दिखाई दिया तो उसे अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी या बुरे नतीजों का सामना करना पड़ा। चाहे वह...पढ़ें, पूरी खबर।

स्थिर है भारत की आर्थिक स्थिति, पॉलीक्राइसिस से गुजर रही दुनिया: सीईए

मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन (V Anantha Nageswaran) ने इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (ICC) के वार्षिक सत्र में कहा है कि चालू वित्त वर्ष 2023 के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर 6.5 फीसदी से 7 फीसदी के बीच में रह सकती है। मालूम हो कि यह पहली बार है...पढ़ें, पूरी खबर।

IPL 2023: इन 5 धुरंधर खिलाड़ियों को खुद से अलग कर सकती है DC टीम

दिल्ली कैपिटल्स खिलाड़ियों को अपने साथ बरकरार रखने की इंडियन प्रीमियर लीग की 15 नवंबर की समय सीमा से पहले शारदुल ठाकुर, श्रीकर भरत और न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट सहित पांच खिलाड़ियों को रिलीज (टीम से हटाने) करने की...पढ़ें, पूरी खबर।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article