देश

चुनाव से पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका! गुजरात में मोहन सिंह राठवा तो हिमाचल में 26 नेता बन गए भाजपाई

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 8, 2022, 06:51 PM IST

Gujarat Assembly Elections 2022: सूत्रों की मानें तो राठवा गुजरात में राज्य में पार्टी के नेतृत्व से नाखुश चल रहे थे। मई में इसी साल उन्होंने ऐलान किया था कि वह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने ऐसा करने के पीछे युवाओं को मौका देने की बात का हवाला दिया था।

Image

गुजरात चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका दे मोहन सिंह राठवा मंगलवार को बीजेपी का हिस्सा बने।

Photo : Twitter

Assembly Elections 2022: गुजरात (Gujarat) और हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के विधानसभा चुनाव (Assembly Elections 2022) से पहले कांग्रेस (Congress) को तगड़ा झटका लगा है। गुजरात में 11 बार कांग्रेस (INC) की ओर से विधायक रहे बड़े आदिवासी नेता मोहन सिंह राठवा (Mohansinh Rathwa) ने कांग्रेस का हाथ छोड़ मंगलवार (आठ नवंबर, 2022) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया।

वहीं, हिमाचल में विस चुनाव से कुछ रोज पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव धर्मपाल ठाकुर खांड समेत कांग्रेस के 26 नेता भाजपा में शामिल हो गए। पार्टी बदलने वाले ज्यादातर नेता शिमला निर्वाचन क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं, जहां से पार्टी ने संजय सूद को मैदान में उतारा है।

कांग्रेस छोड़ने वाले अधिकांश नेता हर्ष महाजन के प्रति निष्ठावान थे, जिन्होंने 28 सितंबर को कांग्रेस छोड़ दी थी और भगवा पार्टी में शामिल हो गए थे, यह कहते हुए कि पिछली पार्टी दिशाहीन हो गई है और इसमें दूरदर्शिता की कमी है।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भाजपा में शामिल सभी लोगों का गर्मजोशी से स्वागत किया और कहा, आइए हम पार्टी की ऐतिहासिक जीत के लिए मिलकर काम करें। हिमाचल में 12 नवंबर को मतदान होगा और मतों की गिनती आठ दिसंबर को होगी।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article