Hindi Samachar 3 October: साल के अंत में गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) होने है। इन दोनों ही राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। भगवंत मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने सोमवार को विधानसभा में कांग्रेस विधायकों के वॉक आउट के बीच विश्वास मत हासिल कर लिया। ईरान से चीन जा रहे जिस प्लेन में बम होने की खबर आई थी, उसने दिल्ली की हवाई सीमा में रहते हुए बताया था कि उस पर बम का खतरा है, यहां पढ़ें दिनभर की अहम खबरें:-
क्या केजरीवाल पंजाब जैसा गुजरात में दिखाएंगे कमाल? दो राज्यों पर क्या कहता है ओपिनियन पोल
साल के अंत में गुजरात (Gujarat) एवं हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) होने है। इन दोनों ही राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार है। भगवा पार्टी को इन दोनों ही राज्यों में अपनी सरकार बचाने की जहां चुनौती है। वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) इस बार दोनों ही राज्यों में अपनी छाप छोड़ना चाहती है। पढ़ें पूरी खबर-भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने विश्वास मत जीता, कांग्रेस का सदन से वॉक आउट
भगवंत मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने सोमवार को विधानसभा में कांग्रेस विधायकों के वॉक आउट के बीच विश्वास मत हासिल कर लिया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भारतीय जनता पार्टी पर उनकी सरकार गिराने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए 27 सितंबर को राज्य विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया था। साथ ही आरोप लगाया था कि कांग्रेस पार्टी बीजेपी का साथ दे रही है। पढ़ें पूरी खबर-दिल्ली के 'ऊपर' था जब चीन जा रहा 'बम वाले' प्लेन, तब बोला- हम पर है बम का खतरा! लैंडिंग की मांगी थी मंजूरी, पर...ईरान से चीन जा रहे जिस प्लेन में बम होने की खबर आई थी, उसने दिल्ली की हवाई सीमा में रहते हुए बताया था कि उस पर बम का खतरा है। प्लेन की ओर से लैंडिंग की मंजूरी भी मांगी गई थी, मगर सुरक्षा कारणों के चलते उसे भारतीय एयरस्पेस से बाहर निकाल दिया गया। पढ़ें पूरी खबर-
Nobel Prize 2022: स्वीडन के वैज्ञानिक स्वांते पाबो को मिला मेडिसिन के लिए नोबेल प्राइज
स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम स्थित करोलिंस्का संस्थान में सोमवार को नोबेल पुरस्कार समिति प्राणीविज्ञान या चिकित्सा के क्षेत्र में विजेता की घोषणा की। स्वीडिश वैज्ञानिक स्वांते पाबो को साल 2022 के लिए विलुप्त होमिनिन और मानव विकास के जीनोम से संबंधित उनकी खोजों के लिए फिजियोलॉजी के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।पढ़ें पूरी खबर-त्योहारों में मिलेगी खाने के तेल पर राहत! जानें जेब पर क्या होगा असरदेश में लगातार बढ़ती महंगाई को कम करने के लिए केंद्र सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। दिवाली के त्योहार को अब कुछ ही दिन बचे हैं। हर साल त्योहारी सीजन में लोगों का खर्चा भी बढ़ जाता है। ऐसे में महंगाई उनके लिए बड़ी समस्या हो सकती है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि मोदी सरकार ने देख में खाने वाले तेल (Edible Oil) की कीमत को काबू में रखने के लिए बड़ा कदम उठाया है। पढ़ें पूरी खबर-
Goodbye की टिकट की कीमत में आई गिरावट, 150 रुपए में देख सकेंगे फिल्म
फिल्म गुडबाय इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना की इस फिल्म का दर्शकों को लंबे वक्त से इंतजार है। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना को हम अमिताभ बच्चन की बेटी के रोल में देखने वाले हैं। अब गुडबाय की रिलीज से पहले मेकर्स ने दर्शकों को लुभाने के लिए खास ऑफर दिया है। पढ़ें पूरी खबर-IND vs SA 3rd T20I: तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे विराट और राहुल, जानिए वजह
टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को टी20 सीरीज के पहले व दूसरे मुकाबलों में मात देकर खिताब अपने नाम कर लिया है, अब तीसरा व अंतिम टी20 मैच महज एक औपचारिकता है, ऐसे में ये तय था कि कुछ खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है। इसी कड़ी में ताजा खबर आ गई है कि विराट कोहली और केएल राहुल को तीसरे टी20 से आराम दिया गया है।पढ़ें पूरी खबर-
Bihar में डबल मर्डर: उपमुखिया की गोली मारकर हत्या,आरोपी को भीड़ ने की मॉब लिंचिंगबिहार के मुजफ्फरपुर जिले (Muzaffarpur) के पारू प्रखंड में एक उपमुखिया की गोली मारकर (Shot Dead) हत्या कर दी गई। उसके बाद आक्रोशित भीड़ ने हत्या के आरोपी को पीट-पीटकर मार (Murder) डाला। उपमुखिया के हत्या के कारणों का अबतक पता नहीं चल पाया है।पढ़ें पूरी खबर-
