क्रिकेट

IND vs SA 3rd T20I: तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे विराट और राहुल, जानिए वजह

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 3, 2022, 06:49 PM IST

Virat Kohli rested in third T20I against South Africa: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान व धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली और केएल राहुल को आराम दिया गया है। भारतीय टीम के गुवाहाटी में रविवार को श्रृंखला अपने नाम करने के बाद कोहली सोमवार की सुबह मुंबई रवाना हो गए। भारत ने दो टी20 जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली है।

Image

विराट कोहली (AP)

India vs South Africa 3rd T20I, Virat Kohli rested: टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को टी20 सीरीज के पहले व दूसरे मुकाबलों में मात देकर खिताब अपने नाम कर लिया है, अब तीसरा व अंतिम टी20 मैच महज एक औपचारिकता है, ऐसे में ये तय था कि कुछ खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है। इसी कड़ी में ताजा खबर आ गई है कि विराट कोहली और केएल राहुल को तीसरे टी20 से आराम दिया गया है।

भारतीय टीम के गुवाहाटी में रविवार को सीरीज अपने नाम करने के बाद विराट कोहली सोमवार की सुबह मुंबई रवाना हो गए। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘उन्हें (कोहली) अंतिम टी20 मैच से विश्राम दिया गया है।’’

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतिम मैच के बाद भारतीय टीम मुंबई जाएगी जहां कोहली और राहुल टीम से जुड़ेंगे। भारतीय टीम टी20 विश्व कप में खेलने के लिए छह अक्टूबर को मुंबई से ही ऑस्ट्रेलिया के रवाना होगी।

इस पूर्व भारतीय कप्तान ने रविवार को 28 गेंदों पर नाबाद 49 रन की पारी खेली थी। भारत ने यह मैच 16 रन से जीतकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल की।

कोहली को इससे पहले आखिरी बार वेस्टइंडीज के खिलाफ कैरेबियाई देशों में खेली गई वनडे और टी20 श्रृंखला से विश्राम दिया गया था। तब उनको विश्राम दिए जाने पर सवाल उठे थे क्योंकि उस समय वह अच्छी फॉर्म में नहीं चल रहे थे।

कोहली ने इसके बाद स्वीकार किया था कि विश्राम के दौरान उन्होंने बल्ले को छुआ तक नहीं। विश्राम के बाद हालांकि कोहली ने बहुत अच्छी वापसी की तथा एशिया कप में कुछ उम्दा पारियां खेली। इस बीच उन्होंने लगभग तीन साल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला शतक भी लगाया। दीपक हुड्डा के चोटिल होने के कारण टीम में लिए गए श्रेयस अय्यर को कोहली की जगह अंतिम एकादश में जगह मिल सकती है।

एशिया कप से लेकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे मैच तक कोहली ने 10 पारियों में 404 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 141.75 रहा। इस बीच उन्होंने तीन अर्धशतक और एक शतक लगाया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article