Hindi Samachar 26 October: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने वाहन चलाने वालों को बड़ी राहत देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पंजाब को टोल प्लाजा (Toll plaza) से आजादी मिलेगी। ऋषि सुनक के ब्रिटेन के PM बनने पर पाकिस्तानी खुश, जोड़ रहे अपने 'मुल्क से कनेक्शन', एफएमसीजी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी डाबर इंडिया ने बुधवार को घोषणा की कि वह बादशाह मसाला (Badshah Masala) प्राइवेट लिमिटेड में 587.52 करोड़ रुपए में 51% हिस्सेदारी खरीदेगी, यहां पढ़ें दिनभर की अहम खबरें:-
भारतीय करेंसी पर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर की मांग,अरविंद केजरीवाल ने पीएम से की अपील
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी से अपील की है कि भारतीय करेंसी के ऊपर लक्ष्मी और गणेश की तस्वीर लगाई जाए। उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया में करीब 85 फीसद आबादी मुस्लिमों की है और 2 फीसद हिंदू समाज की। वहां कि करेंसी पर लक्ष्मी और गणेश की तस्वीर अंकित है।हम सब चाहते है भारत विकसित, अमीर देश बने।ऐसा क्यों भारत आज भी गरीब देश है, हम चाहते हैं भारत अमीर देश बने। पढ़ें पूरी खबर-
Mallikarjun Kharge ने संभाली Congress की कमान, पर आगे है चुनौतियों का पहाड़, पार करनी होंगी ये अग्निपरीक्षाएं
कांग्रेस (Congress) के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने बुधवार (26 अक्टूबर, 2022) को पदभार संभाल लिया। पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री उन्हें औपचारिक रूप से निर्वाचन प्रमाणपत्र सौंपा। इस बीच, सोनिया गांधी ने कहा- मुझे विश्वास है कि खड़गे से पूरी पार्टी को प्रेरणा मिलेगी। उनके नेतृत्व में कांग्रेस लगातार मजबूत होगी। आज कांग्रेस के सामने कई चुनौतियां हैं। सबसे बड़ी चुनौती यह है कि लोकतांत्रिक मूल्यों के सामने जो संकट पैदा हुआ है, उसका हम सफलतापूर्व मुकाबला करें। पढ़ें पूरी खबर-
पंजाब को मिलेगी टोल प्लाजा से आजादी! भगवंत मान बोले- इससे आजादी दिलवाना मेरा लक्ष्य
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने वाहन चलाने वालों को बड़ी राहत देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पंजाब को टोल प्लाजा (Toll plaza) से आजादी मिलेगी। सीएम मान ने कहा कि पंजाब को टोल टैक्स (Toll tax) से आजादी दिलवाना मेरा लक्ष्य है। टोल प्लाजा कोई कंपलसरी नहीं जो हमेशा के लिए टोल देना होगा। पढ़ें पूरी खबर-
ऋषि सुनक के ब्रिटेन के PM बनने पर पाकिस्तानी खुश, जोड़ रहे अपने 'मुल्क से कनेक्शन'
ब्रिटेन की सत्ता पर भारतीय मूल के ऋषि सुनक के काबिज होने पर सारी दुनिया से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं और भारतवासी तो इस उपलब्धि से खासे खुश हैं, इसकी वजह है उनका भारतीय मूल का होना, वहीं भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी इसे लेकर लोग खासे खुश और उत्साहित नजर आ रहे हैं, वहां के लोग सुनक का कनेक्शन पाकिस्तान (Rishi Sunak pakistan connection) से जोड़ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर-
Dabur की हुई मसाला बाजार में इंट्री, खरीदेगा बादशाह मसाले का 51% शेयर
एफएमसीजी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी डाबर इंडिया ने बुधवार को घोषणा की कि वह बादशाह मसाला (Badshah Masala) प्राइवेट लिमिटेड में 587.52 करोड़ रुपए में 51% हिस्सेदारी खरीदेगी। जिसकी कीमत 25,000 करोड़ रुपए से अधिक है। शेष 49% का अधिग्रहण पांच साल बाद किया जाएगा। इसके साथ ही डाबर (Dabur) भारत में ब्रांडेड मसालों और मसाला बाजार (Masala Bazaar) में प्रवेश करने जा रही है। पढ़ें पूरी खबर-
अलीजा सुल्तान के खिलाफ मारपीट के आरोपी फिरोज खान की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तानी एक्टर्स ने की बैन की मांग
पाकिस्तानी अभिनेता फिरोज खान (Feroze Khan) पर उनकी एक्स वाइफ अलीजा सुल्तान (Aliza Sultan) ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। इस मामले में अब एक नया मोड़ सामने आ गया है। अलीजा सुल्तान ने अभिनेता फिरोज खान के खिलाफ साल 2020 और 2022 के बीच यातना करने का आरोप लगाया है। 21 सितंबर 2022 को, फिरोज की एक्स वाइफ अलीजा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया कि किस तरह फिरोज ने उन्हें ‘शारीरिक और मानसिक’ तौर पर परेशान किया था। पढ़ें पूरी खबर-
उलटफेर किंग: बड़ी टीमों को खून के आंसू रुलाने में माहिर आयरलैंड, पंजे में फंस चुके हैं पाकिस्तान से लेकर इंग्लैंड
क्रिकेट इतिहास में अगर किसी टीम को उलटफेर का किंग कहा जाए तो हर किसी के जेहन में आयरलैंड की टीम का नाम उभरकर सामने आता है। आयरलैंड की टीम साल 2007 से अबतक लगातार बड़े उलटफेर करती आ रही है वो भी खासकर विश्व कप में। बुधवार को टी20 विश्व कप 2022 में खिताबी दावेदार मानी जा रही इंग्लैंड को 5 रन से मात देकर सबको हैरान कर दिया और ग्रुप ऑफ डेथ माने जा रहे ग्रुप 1 की टीमों के लिए सेमी-फाइनल के गणित को भी और मुश्किल कर दिया। पढ़ें पूरी खबर-
