मेलबर्न: क्रिकेट इतिहास में अगर किसी टीम को उलटफेर का किंग कहा जाए तो हर किसी के जेहन में आयरलैंड की टीम का नाम उभरकर सामने आता है। आयरलैंड की टीम साल 2007 से अबतक लगातार बड़े उलटफेर करती आ रही है वो भी खासकर विश्व कप में। बुधवार को टी20 विश्व कप 2022 में खिताबी दावेदार मानी जा रही इंग्लैंड को 5 रन से मात देकर सबको हैरान कर दिया और ग्रुप ऑफ डेथ माने जा रहे ग्रुप 1 की टीमों के लिए सेमी-फाइनल के गणित को भी और मुश्किल कर दिया।
आयरलैंड की टीम नेआईसीसी विश्व कप के इतिहास में पांचवीं बार बड़ा उलटफेर किया है। पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड की टीमें उसके पंजे में फंसकर खून के आंसू रो चुकी हैं। ये तीनों टीमें वनडे और टी20 दोनों का विश्व खिताब जीत चुकी हैं। बुधवार को इंग्लैंड को बारिश से प्रभावित मुकाबले में 5 रन के अंतर से जीत दर्ज करने से पहले आयरलैंड ने क्वालीफायर्स दौर में दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज को पटखनी देकर उनका सफर पहले ही दौर में खत्म कर दिया। इसके बाद एक कदम आगे बढ़ते हुए सुपर-12 राउंड में इंग्लैंड को पटखनी देकर ग्रुप-1 में हलचल मचा दी। ऐसे में आईए नजर डालते हैं आयरलैंड द्वारा किए पांच बड़े उलटफेर पर...
