दुनिया

ऋषि सुनक के ब्रिटेन के PM बनने पर पाकिस्तानी खुश, जोड़ रहे अपने 'मुल्क से कनेक्शन'

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 06:07 PM IST

Pakistanis happy on Sunak becoming UK PM: ऋषि सुनक के ब्रिटेन के पीएम बनने पर जहां भारतवासी बेहद खुश हैं वहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी जमकर खुशियां मनाईं जा रही हैं।

Image

ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक एक पंजाबी खत्री फैमिली से हैं

Photo : BCCL

ब्रिटेन की सत्ता पर भारतीय मूल के ऋषि सुनक के काबिज होने पर सारी दुनिया से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं और भारतवासी तो इस उपलब्धि से खासे खुश हैं, इसकी वजह है उनका भारतीय मूल का होना, वहीं भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी इसे लेकर लोग खासे खुश और उत्साहित नजर आ रहे हैं, वहां के लोग सुनक का कनेक्शन पाकिस्तान (Rishi Sunak pakistan connection) से जोड़ रहे हैं, इसके पीछे की वजह भी है, दरअसल भारतीय मूल के ऋषि सुनक की जड़ें पाकिस्तान से भी जुड़ी हुई हैं।

बताते हैं कि ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक एक पंजाबी खत्री फैमिली से हैं, सुनक के दादा-दादी आजादी से पहले ब्रिटिश इंडिया के गुजरांवाला से नैरोबी चले गए थे और वहां बसे बाद में नैरोबी से ऋषि सुनक के पिता ब्रिटेन जाकर शिफ्ट हो गए थे, बाद में ऋषि सुनक के पिता यशवीर सुनक लिवरपूल पहुंचे फिर 1980 में साउथेम्प्टन में ऋषि का जन्म हुआ, सुनक ब्रिटेन में ही रहे और अब वहां के पीएम हैं।

मशहूर पाकिस्तानी-कनाडाई लेखक तारेक फतेह ने ट्वीट करते हुए कहा कि, 'क्या आप जानते हैं कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के दादा-दादी पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गुजरांवाला शहर के रहने वाले थे, पाकिस्तान का यह शहर महाराजा रंजीत सिंह के जन्मस्थान के रूप में भी दुनियाभर में मशहूर है।'

ऋषि सुनक के ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने के बाद ट्विटर पर पाकिस्तानी नागरिकों ने ब्रिटिश नेता पर दावा ठोंका, एक ट्विटर यूजर ने कहा, ऋषि सुनक गुजरांवाला के एक पंजाबी खत्री परिवार से हैं, तो वो पाकिस्तानी हुए, ऐसे ही कई ट्वीट सामने आए हैं

वहीं एक भारतीय यूजर ने लिखा कि-कुछ लोगों को दिक्कत #RishiSunak के भारतवंशी होने से नहीं बल्कि नाम #ऋषि होने से है !

गौर हो कि ब्रिटेन के पूर्व वित्त मंत्री सुनक एक धर्मनिष्ठ हिंदू हैं, गौर हो कि ऋषि सुनक की शादी बेंगलुरु में रहने वाले इंफोसिस के संस्थापक एन. आर. नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से हुई है, सुनक 210 वर्षों में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने वाले सबसे युवा नेता हैं।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article