Feroze Khan: पाकिस्तानी अभिनेता फिरोज खान (Feroze Khan) पर उनकी एक्स वाइफ अलीजा सुल्तान (Aliza Sultan) ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। इस मामले में अब एक नया मोड़ सामने आ गया है। अलीजा सुल्तान ने अभिनेता फिरोज खान के खिलाफ साल 2020 और 2022 के बीच यातना करने का आरोप लगाया है। 21 सितंबर 2022 को, फिरोज की एक्स वाइफ अलीजा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया कि किस तरह फिरोज ने उन्हें ‘शारीरिक और मानसिक’ तौर पर परेशान किया था। अलीजा के सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करने के बाद अब फिरोज का भी बयान सामने आ गया है।
फिरोज खान के आरोपों को बताया गलत
सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोलिंग के बाद अब फिरोज खान ने एक बयान जारी कर अपने ऊपर लगे सभी आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा - ‘मैं, फिरोज खान, मेरे खिलाफ लगाए गए सभी निराधार, बेबुनियाद और झूठे आरोपों का खंडन करता हूं।’ उन्होंने कहा, ‘इन आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। मैं पूरी खुद चाहता हूं कि उनके आरोपो की सही तरह से जांच होनी चाहिए और मैंने अपने वकीलों को पहले ही इस बारे में बता दिया है। मैं हमेशा कानून का पालन करने वाला व्यक्ति हूं जिसने कभी भी किसी व्यक्ति को जानबूझकर तकलीफ में नहीं डाला है।’
अलीजा के समर्थन में आए पाकिस्तानी कलाकार
गायक आसिम अजहर ने अलीजा का करते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘घरेलू हिंसा को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है। इसमें कोई दो राय नहीं हो सकती हैं। आवाज उठाने के लिए काफी हिम्मत चाहिए। हमें अलीजा और उनके परिवार के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।’ इसके साथ ही एक सीरियल में फिरोज खान की को-एक्टर उषा शाह ने भी इसकी निंदा की है, ‘मैं अभी तक इस बात को हजम नहीं कर सकी हूं, मैं सदमे में हूं। एक महिला के खिलाफ हिंसा को किसी भी कीमत पर उचित नहीं कहा जा सकता है। मेरा दिल अलीजा के साथ है।’
पाकिस्तानी अभिनेता सबूर अली ने लिखा, ‘एक टॉक्सिक रेश्ते से बाहर निकला काफी हिम्मती कदम है। हमें अपनी बेटियों को किसी भी तरह के शारीरिक और मानसिक के खिलाफ जीरो टॉलरेंस सिखाना चाहिए। हमें यह सीखना चाहिए कि तलाकशुदा बेटियां और बहनें उनके जीवित न रहने से कई गुना बेहतर हैं।’
बता दें कि अलीजा को कथित तौर पर 7 जुलाई 2020 को यातना का सामना करना पड़ा था। जिससे उनके पूरे हाथ पर चोट के निशान थे। अदालत को उपलब्ध कराई गई तस्वीरों के अनुसार, अलीजा पर उनके एक्स पति ने 10 मई 2021 को कथित तौर पर हमला किया था।
