देश

Hindi Samachar 12 November 2022: दुनिया की उम्मीदों का केंद्र बिंदु बन गया भारत- बोले PM; शीत सत्र में गायब रह सकते हैं राहुल

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 12, 2022, 07:23 PM IST

Hindi Samachar 12 November 2022: हिमाचल प्रदेश में शनिवार को विधानसभा चुनाव में सौ वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्ग मतदान के उत्साह में तापमान में गिरावट और बढ़ती आयु के बावजूद कमी नजर नहीं आयी तथा चांबा के चुराह मे 105 वर्षीय नारो देवी तथा शिमला में 103 वर्षीय सरदार प्यार सिंह जैसे कई शतायु लोग वोट डालने पहुंचे।

Image

Hindi Samachar 12 November 2022: तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

Hindi Samachar 12 November 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत दुनिया की उम्मीदों का केन्द्र बिन्दु बन गया है क्योंकि ‘‘हम विकास की नयी गाथा लिख रहे हैं।’’ इस बीच, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के चलते संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में शामिल होने की संभावना नहीं है। वहीं, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि आगामी दशक प्रौद्योगिकी का होगा और ‘‘यह (प्रौद्योगिकी) हमें आगे ले जाने वाली है।’’ उधर, प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ ने शनिवार को कहा कि यह सुनिश्चित करना सभी निर्णयकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि कानून उत्पीड़न का औजार नहीं बने, बल्कि न्याय का जरिया बना रहे। पढ़ें, आज की बड़ी खबरें:

हिमाचल प्रदेश में शाम पांच बजे तक 65.92 फीसदी मतदान हुआ। यह जानकारी निर्वाचन आयोग की ओर से समाचार एजेंसी पीटीआई को दी गई। मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और इसकी शुरुआत धीमी रही। हालांकि, धीरे-धीरे मतदान ने गति पकड़ी थी। मुख्यमंत्री ठाकुर ने मंडी में एक स्थानीय मंदिर में पूजा करने के बाद अपनी पत्नी और बेटियों के साथ मतदान किया था, जबकि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर में मतदान किया।

आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा यहां दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किये जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा और उन्हें ‘‘सबसे बड़ा हिंदू विरोधी’’ करार दिया। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने यहां संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि चाहे गौतम हों या आप की गुजरात इकाई के नेता गोपाल इटालिया, हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ उनके शब्द केजरीवाल की "जहरीली" मानसिकता को दर्शाते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि विपक्ष के लोगों ने उन्हें गालियां देने के चक्कर में सारी डिक्शनरियां खपा दीं। उनके पास गालियों के सिवाय कुछ नहीं बचा है। मैं 20-22 साल से तरह-तरह की गालियां खाता आ रहा हूं। ये गालियां मेरे भीतर पोषक तत्वों (न्यूट्रीशियन) के रूप में बदल जाती हैं और फिर जनता की सेवा में काम आती हैं।

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने चुनाव आयोग (Election Commission) पर सवाल खड़े कर दिए हैं। महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) ने चुनाव आयोग को बीजेपी का ब्रॉन्च बता दिया और कहा कि अब इलेक्शन कमीशन पहले की तरह आजाद नहीं है। महबूबा ने शनिवार को BJP पर चुनाव आयोग को इस हद तक बर्बाद करने का आरोप लगाया कि वह अब स्वतंत्र निकाय नहीं रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग बीजेपी की शाखा बन गया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी उससे जो कुछ कहेगी, वह वही करेगा।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 150 साल बाद एक मुस्लिम परिवार की हिंदू धर्म में घर वापसी हुई। सात नवंबर, 2022 को इस परिवार के नौ सदस्यों ने अपना धर्म बदल लिया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के दौरान गंगाजल से उनका शुद्धिकरण किया गया। वहां योग साधना आश्रम के यशवीर महाराज ने इनकी घर वापसी कराई।

जया बोलीं- सेनेटरी पैड बदलने झाड़ियों में जाना पड़ता था, वो शर्मनाक दौर था

बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन (Jaya Bachchan) ने कई सालों तक हिंदी सिनेमा में काम किया है। एक्ट्रेस ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी नातिन नव्या नेवली नंदा (Navya Naveli Nanda) के पोडकास्ट व्हाइट द हेल नव्या पर अपने पर्सनल अनुभव को शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने पोडकास्ट पर बताया कि उस समय में आउटडोर शूट करना कितना मुश्किल होता था। उन्होंने बताया, वैनिटी वैन नहीं होने की वजह से कई बार परिस्थितियां इतनी खराब और अजीब हो जाती थी।

भारत का टी20 विश्व कप 2022 का खिताब जीतने का सपना अधूरा रह गया। भारत की सेमीफाइनल में करार हार के बाद टी20 सेटअप में बदलाव की संभावना जताई जा रही है ताकि 2024 में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए टीम तैयार की जा सके। इस बीच पूर्व दिग्गज बल्लेबाज बल्लेबाज ने कहा कि वह अगले टी20 विश्व कप में कुछ खिलाड़ियों को नहीं देखना चाहते। सहवाग ने भारत को फिर से चैंपियन बनने के लिए 2007 विश्व कप वाली रणनीति अपनाने की जरूरत है। एमएस धोनी के नेतृत्व में टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे सहवाग के अनुसार युवाओं को ज्यादा तरजीह दी जानी चाहिए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article