बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन (Jaya Bachchan) ने कई सालों तक हिंदी सिनेमा में काम किया है। एक्ट्रेस ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी नातिन नव्या नेवली नंदा (Navya Naveli Nanda) के पोडकास्ट व्हाइट द हेल नव्या पर अपने पर्सनल अनुभव को शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने पोडकास्ट पर बताया कि उस समय में आउटडोर शूट करना कितना मुश्किल होता था। उन्होंने बताया, वैनिटी वैन नहीं होने की वजह से कई बार परिस्थितियां इतनी खराब और अजीब हो जाती थी।
जया बच्चन ने पूरे दिनों को याद करते हुए कहा, जब हम आउटडोर शूट पर जाते थे, तब वैन नहीं होती थी। हमें झाड़ियों के पीछे चेंज करना पड़ता था। तब नव्या ने पूछा, सेनेटरी पैड्स भी? एक्ट्रेस ने बताया कि उस समय पर्याप्त वॉशरुम नहीं होते थे। ये बहुत अजीब और शर्मनाक था। आप 3 से 4 सेनेटरी पैड्स का इस्तेमाल करते हैं और उसे प्लॉस्टिक के बैग में लेकर जाना और फिर बॉस्केट में रखना, ताकि जब आप घर जाकर उसे फेंक सकें।
एक्ट्रेस ने कहा- पीरियड्स में शूटिंग करना बहुत मुश्किल होता था
जया बच्चन ने आगे कहा, आप बैठने की कल्पना भी नहीं कर सकते हो, जब आपके पास 4-5 सैनिटरी टॉवल हों? ये बहुत ही असहज करने वाला समय होता था। उस समय ऐसे सैनिटरी टॉवल नहीं थे, जो आज आपके पास हैं।
क्या पीरियड्स में मिलनी चाहिए छुट्टी?
एक्ट्रेस ने कहा, वो महिलाओं को पीरियड्स में छुट्टी मिलने के खिलाफ है। आप उन्हें उन एक या दो दिन ऑफ दें और जब वो ठीक हो जाए किसी और दिनों से उसे भरपाई करने के लिए कहें। एक्ट्रेस ने कहा, पुरुषों को ये बात समझनी होगी। साथ ही कुछ महिलाएं दूसरी महिलाओं के लिए नहीं सोचती हैं। उन्हें इस बात को समझने की जरूरत है।
