Himachal Pradesh Assembly Election 2022: हिमाचल प्रदेश चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने बुधवार देर रात दूसरी लिस्ट जारी कर दी, अब तक पार्टी के 58 प्रत्याशियों के नाम सामने आ गए हैं, इस सूची में 54 नाम घोषित किए गए हैं इससे पहले 4 नाम सामने आए थे। यह लिस्ट आप के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर व पार्टी प्रभारी हरजोत सिंह बैंस की ओर से जारी की गई है।
पार्टी ने तीन महिलाओं को भी उम्मीदवार बनाया है वहीं बीजेपी के सीनियर लीडर और पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि को सुलह से मैदान में उतार है तो वहीं, होशियार सिंह को ज्वालामुखी सीट से पार्टी प्रत्याशी बनाया गया है।
गौर हो कि चुनाव आयोग ने बीते हिमाचल प्रदेश चुनावों की तारीखों की घोषणा की थी 68 सदस्यीय विधानसभा के लिए 12 नवंबर को मतदान होगा और 8 दिसंबर को परिणाम जारी किए जाएंगे, इसे देखते हुए सभी पार्टियां अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रही हैं।

aap list

aap list in himachal

aap list in himachal,
