देश

Himachal Election: दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ का हाल, जहां वोट डालेंगे ये 52 'भाग्यशाली' वोटर्स

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 24, 2022, 01:01 PM IST

Himachal Election: पिछली बार के उपचुनाव में भारी ठंड के बाद भी इस बूथ पर शत प्रतिशत मतदान हुआ था। तब यहां तापमान शून्य से 16 डिग्री सेल्सियस नीचे था। यह बूथ मंडी लोकसभा क्षेत्र के अंदर में आता है। इस बार के चुनाव के लिए भी यहां तैयारियां जोरों से चल रही हैं।

Image

दुनिया का सबसे ऊंचा पोलिंग बूथ

Photo : ANI

Himachal Election:दुनिया का सबसे ऊंचा पोलिंग बूथ ( World Highest Polling Booth) हिमाचल के ताशीगंग में स्थित है। यहां हर चुनाव में सिर्फ कुछ लोगों को मतदान करने के लिए इस बूथ को बनाया जाता है। चुनाव को लेकर यहां उत्साह जमकर रहता है और वोटिंग भी यहां शत प्रतिशत रहती है।

52 वोटर्स

समुद्र तल से 15,256 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस मतदान केंद्र के अंदर में 52 वोटर्स आते हैं। जिसमें 30 पुरुष और 33 महिलाएं हैं। ताशीगंग गांव हिमाचल के लाहौल-स्पीति जिले में स्थित है। जो मंडी संसदीय सीट के अंतर्गत आता है। यह गांव तिब्बत सीमा के नजदीक है। यहां तापमान भी ठंड के दिनों में काफी नीचे चला जाता है।

पिछली बार का हाल

पिछली बार जब लोकसभा चुनाव के लिए उपचुनाव हुआ था तब तापमान माइनस 16 डिग्री था। हालांकि तब भी लोगों ने यहां जमकर वोटिंग की थी। इस बार भी उत्साह जमकर देखने को मिल रहा है। पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हैं। यह बूथ हमेशा से सबसे ऊंचा नहीं था, 2017 से पहले यह गौरव हिक्किम को प्राप्त था, जिसके बाद तकनीकी कारणों से इसे ताशीगंग में बनाया गया।

12 को वोटिंग

बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए चुनाव 12 नवंबर को सभी 68 निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। वहीं मतगणना 8 दिसंबर को होगी। चुनाव आयोग के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 1.86 लाख लोग ऐसे हैं जो पहली बार वोट डालेंगे। वहीं 1.22 लाख 80 वर्ष से अधिक आयु और 1,184 मतदाता, 100 वर्ष से अधिक आयु के हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article