देश

नौसेना ने समुद्र में अगवा किए गए जहाज को छुड़ाया, क्रू मेंबर ने लगाए भारत माता की जय के नारे, नेवी को किया शुक्रिया

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 6, 2024, 11:24 AM IST

MV Lili Norfolk rescued: ​INS चेन्नई ने जहाज के पास पहुंचते ही अपने हेलीकॉप्टर लॉन्च कर दिए थे है और मार्कोस कमांडो ने जहाज के अंदर घुसकर समुद्री डाकुओं को जहाज छोड़ने की चेतावनी दी थी।

Image

navy ship rescue

Photo : ANI

MV Lili Norfolk rescued: भारतीय नौसेना ने शुक्रवार को सोमालिया तट पर हाईजैक किए गए जहाज एमवी लिली नॉरफॉक को समुद्री लुटेरों से छुड़ा लिया। नौसेना की त्वरित कार्रवाई ने समुद्री लुटेरों को भागने पर मजबूर कर दिया और इसमें सवार सभी क्रू मेंबर सुरक्षित बचा लिए गए। इनमें से 15 भारतीय अपहृत जहाज पर चालक दल का हिस्सा थे। बचाए गए चालक दल के उत्साहित सदस्यों ने खुशी जताते हुए भारत माता की जय का नारा लगाया और भारतीय नौसेना को धन्यवाद दिया। इन्होंने बताया कि किस तरह ये घटना हुई थी।

सभी 21 क्रू मेंबर सुरक्षित बचाए गए

इससे पहले रक्षा अर्धिकारियों ने बताया कि नौसेना के मार्कोस कमांडो ने हाईजैक जहाज पर सवार सभी 21 चालक दल (15 भारतीयों सहित) को सुरक्षित निकाल लिया। नौसेना ने बताया कि मालवाहक जहाज एमवी लीला नॉरफोक अब उसकी सुरक्षा निगरानी में है और उसे अगले बंदरगाह तक पहुंचाया जा रहा है। नौसेना के मुताबिक, हाईजैक विमान एमवी लीला पर कोई भी समुद्री लुटेरा नहीं मिला। अधिकारियों का कहना है कि मार्कोस कमांडो की ओर से जारी की गई चेतावनी के बाद संभवत: समुद्री डाकुओं ने जहाज छोड़ दिया था। बता दें, जहाज के हाईजैक होने की खबर आते ही भारतीय नौसेना ने INS चेन्नई को सोमालिया तट के लिए रवाना किया था।

INS चेन्नई हुआ था रवाना

INS चेन्नई ने जहाज के पास पहुंचते ही अपने हेलीकॉप्टर लॉन्च कर दिए थे है और मार्कोस कमांडो ने जहाज के अंदर घुसकर समुद्री डाकुओं को जहाज छोड़ने की चेतावनी दी थी। भारतीय नौसेना ने जानकारी देते हुए कहा कि इस पूरे अभियान पर नौसेना मुख्यालय कड़ी नजर रख रहा था। मार्कोस कमांडो ने सबसे पहले अगवा किए गए जहाज की ऊपरी डेक को पूरी तरह से साफ किया और इसके बाद जहाज के अन्य हिस्सों में अभियान चलाया। नौसेना के बताया कि दोपहर 3:15 बजे हाईजैक विमान को रोक लिया गया था। एमवी को समुद्री गश्ती विमान, प्रीडेटर एमक्यू9बी और इंटीग्रल हेलोस का उपयोग करके निरंतर निगरानी में रखा गया था।

समुद्री डाकुओं ने किया था अगवा

इससे पहले नौसेना की ओर से जानकारी दी गई थी कि सोमालिया तट से 300 मील पूर्व में समुद्री डाकुओं ने एक जहाज को अगवा कर लिया। इस जहाज पर लाइबेरिया का झंडा लगा है। जहाज पर भारतीय क्रू मेंबर के 15 सदस्य भी सवार हैं। समुद्री डाकुओं ने उन्हें भी बंधक बना लिया है। इसक जानकारी मिलने के तुरंत बाद नौसेना एक्शन में आग गई और आईएनएस चेन्नई को तुरंत सोमालिया तट के लिए रवाना कर दिया गया।

अरब सागर में तैनात हुए नौसेना के चार युद्धपोत

रक्षा अधिकारियों ने बताया कि भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने अरब सागर में सक्रिय भारतीय युद्धपोतों को समुद्री लुटेरों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। क्षेत्र में व्यापारिक जहाजों पर हमलों को रोकने के लिए अरब सागर में भारतीय नौसेना के चार युद्धपोत तैनात किए गए हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article