देश

Hemant Soren: झारखंड में नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी का आरोप, 'सोरेन सरकार ने नियुक्तियों में SC आरक्षण को किया समाप्त'

SC Reservation : झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर अनुसूचित जनजाति समुदाय का आरक्षण खत्म करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि राज्य के कई जिलों में बहाली के लिए विज्ञापन निकाला गया है, जिसमें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षण शून्य कर दिया गया है।

Image

अमर बाउरी ने सोरेन सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

SC Reservation In Appointments: झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर अनुसूचित जनजाति समुदाय का आरक्षण खत्म करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राज्य के कई जिलों में चौकीदारों की बहाली के लिए विज्ञापन निकाला गया है, जिसमें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षण शून्य कर दिया गया है। विधानसभा परिसर में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस और झामुमो के नेता संविधान की कॉपी लेकर घूमते हैं। ये लोग कहते थे कि भाजपा सत्ता में आई तो संविधान को बदल देगी। उन्हें आज जवाब देना चाहिए कि झारखंड अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को क्यों समाप्त कर दिया गया।

झामुमो-कांग्रेस-राजद सरकार द्वारा झारखंड में बदला गया संविधान- बाउरी

बाउरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी लिखा कि झामुमो-कांग्रेस-राजद सरकार द्वारा झारखंड में संविधान बदल दिया गया है। झामुमो-कांग्रेस-राजद ने झारखंड में अनुसुचित जाति समाज का आरक्षण समाप्त किया। लोकसभा में रोजाना अनुसूचित जाति-जनजाति-पिछड़ा वर्ग का झूठा रोना रोने वाले दलितों के झूठे हितैषी राहुल गांधी क्या अपने झारखंड के ठगबंधन सरकार द्वारा किए गए इस कुकृत्य के लिए माफी मांगेंगे? राज्य के 50 लाख से अधिक अनुसूचित जाति समाज के लोग इस झामुमो-कांग्रेस-राजद सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में सबक सिखाएंगे।

बाउरी ने नियुक्तियों के लिए विभिन्न जिलों में निकाले गए विज्ञापन की प्रतियां भी सोशल मीडिया पर शेयर की। चौकीदारों की नियुक्ति के लिए निकले विज्ञापनों में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षण का उल्लेख नहीं किए जाने का मुद्दा भाजपा विधायकों ने मंगलवार को विधानसभा के भीतर भी उठाया। भाजपा विधायक केदार हाजरा और नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि चौकीदार बहाली में अनुसूचित जाति के रिजर्वेशन का कॉलम ही नहीं रखा गया है। इस पर सरकार को संज्ञान देना चाहिए। इस पर स्पीकर ने संसदीय कार्य मंत्री को संज्ञान लेने को कहा।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article