Bihar B.Ed Admission 2026: बिहार के दो वर्षीय B.Ed कोर्स में एडमिशन की रफ्तार तेज हो गई है। पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर दाखिले की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पहली लिस्ट में लगभग 20,000 छात्रों ने सीटें कंफर्म की थीं, जिनमें से 19,369 छात्रों ने कॉलेजों में फाइनल एडमिशन ले लिया है। इस साल राज्य भर की लगभग 37,000 सीटों के लिए करीब 1.10 लाख अभ्यर्थी कतार में हैं।
B.Ed काउंसलिंग का अगला शेड्यूल
- दूसरी मेरिट लिस्ट और कॉलेज अलॉटमेंट: 14 से 17 जुलाई 2026
- दूसरी लिस्ट के तहत एडमिशन की तारीख: 15 से 18 जुलाई 2026
- नया शैक्षणिक सत्र/क्लासेज की शुरुआत: 20 जुलाई 2026 (संभावित)
क्या तीसरी लिस्ट भी होगा जारी
यदि पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट के बाद भी सीटें खाली बचती हैं, तो उम्मीदवारों के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: भारत से बाहर क्यों खोले जा रहे हैं IIT और IIM के कैंपस? Study By India मॉडल के क्या हैं फायदे?
किस यूनिवर्सिटी में कितने छात्रों ने लिया दाखिला? (टॉप 5)
पहली मेरिट लिस्ट के बाद प्रमुख विश्वविद्यालयों में एडमिशन का आंकड़ा इस प्रकार रहा:
| पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय | 3,370 छात्र |
| मगध विश्वविद्यालय | 3,291 छात्र |
| बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) | 3,250 छात्र |
| ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय | 1,914 छात्र |
| आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय | 1,538 छात्र |
यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सख्त निर्देश दिए हैं कि फीस जमा करने और एडमिशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपने कॉलेज से प्रोविजनल एडमिशन स्लिप (Provisional Admission Slip) जरूर लें। यह स्लिप इस बात का पक्का सबूत है कि आपका एडमिशन ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज हो चुका है। इसके बिना आपका दाखिला अधूरा माना जा सकता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: चिड़िया पत्थर कब और क्यों खाती है, जानें इसके पीछे का कारण
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
1. प्रश्न: क्या दूसरी मेरिट लिस्ट आने के बाद भी कॉलेज बदलने या 'स्लाइडिंग' का विकल्प मिलेगा?
उत्तर: नहीं। बिहार B.Ed काउंसलिंग नियमों के अनुसार, छात्रों को कॉलेज चॉइस भरने का मौका केवल एक बार (रजिस्ट्रेशन के समय) ही दिया गया था। दूसरी मेरिट लिस्ट में आपको जो भी कॉलेज आवंटित (Allotted) किया जाएगा, आपको उसी में दाखिला लेना होगा। यदि आप उस कॉलेज में एडमिशन नहीं लेते हैं, तो आप इस काउंसलिंग प्रक्रिया से बाहर हो सकते हैं।
2. प्रश्न: अगर मेरा चयन दूसरी मेरिट लिस्ट में भी नहीं होता है, तो क्या मुझे तीसरी लिस्ट का इंतजार करना चाहिए?
उत्तर: पहली और दूसरी लिस्ट के दाखिले पूरे होने के बाद बची हुई खाली सीटों के आधार पर तीसरी मेरिट लिस्ट (या स्पॉट राउंड) जारी की जाएगी। आप सीटों की उपलब्धता के अनुसार उसमें भाग ले सकते हैं।
