देश

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भीषण भूस्खलन, 10 से 12 लोगों के दबे होने आशंका, मौके पर रेस्क्यू टीम

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Aug 4, 2023, 09:57 AM IST

Kedarnath Landslide: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रा रूट पर बीती रात गौरीकुंड में भारी भूस्खलन से तीन दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। 10 से 12 लोगों के दबे होने की आशंका है।

Kedarnath Landslide: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में बीती रात गौरीकुंड चौकी पुल के पास भारी बारिश के बाद भूस्खलन से 3 दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जिला प्रशासन की टीम, आपदा प्रबंधन टीम, पुलिस टीम, SDRF, NDRF समेत अन्य टीमें मौके पर मौजूद हैं। गौरीकुंड के पास बड़े भूस्खलन के कारण नष्ट हुई दुकानों के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की एक टीम ने खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। रुद्रप्रयाग आपदा प्रबंधन के एक अधिकारी के मुताबिक भूस्खलन में 10 से 12 लोगों के दबे होने या बह जाने की आशंका है।

बीती रात गौरीकुंड चौकी पुल के पास भारी मूसलाधार बारिश के बाद हुए भूस्खलन से तीन दुकानें क्षतिग्रस्त होने की खबर है। एसपी रुद्रप्रयाग डॉ विशाखा ने कहा कि लापता लोगों की तलाश के लिए ऑपरेशन जारी है।

आपदा प्रबंधन अधिकारी दलीप सिंह राजवार ने एएनआई को बताया कि हमें जानकारी मिली कि चट्टानें गिरने और भारी बारिश के कारण तीन दुकानें प्रभावित हुईं। तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया गया। ऐसा कहा गया था कि करीब 10-12 लोग वहां थे लेकिन अब तक उनका पता नहीं चल पाया है।

गौरीकुंड जिसका नाम देवी पार्वती के नाम पर रखा गया है। एक तीर्थ स्थल है और केदारनाथ मंदिर की यात्रा के लिए आधार शिविर के रूप में भी काम करता है। मानसून के बीच बारिश से संबंधित घटनाओं के डर से केदारनाथ मंदिर आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में कमी आई है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article