देश

H-1B Visa New Rule: भारतीय दूतावास ने जारी किया इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; वीजा फीस को लेकर समस्याओं का होगा निदान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीज़ा आवेदन पर सालाना 1,00,000 डॉलर की नई फीस लागू करने का आदेश दिया है। इस फैसले से भारतीय पेशेवरों और उनके परिवारों पर संभावित वित्तीय और मानवीय प्रभाव की चिंता बढ़ गई है। अमेरिकी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह फीस केवल नए आवेदन पर लागू होगी, न कि वर्तमान वीजा धारकों या रिन्यूअल पर।

Image

भारतीय दूतावास ने जारी किया इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर।(फोटो सोर्स: iStock)

Photo : iStock

H-1B Visa New Rule: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत एच1बी वीजा शुल्क बढ़ाकर सालाना 1,00,000 अमेरिकी डॉलर किए जाने का प्रावधान है। ट्रंप के इस कदम से अमेरिका में काम करने वाले भारतीय पेशेवरों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।

इसी बीच अमेरिका के भारतीय दूतावास ने इमरजेंसी सहायता के लिए +1-202-550-9931 (कॉल और व्हाट्सएप) नंबर जारी किया। दूतावास ने स्पष्ट किया कि यह नंबर केवल आपातकालीन सहायता के लिए है। नियमित कंसुलर सवालों के लिए नहीं।

वर्तमान वीजा धारकों पर नहीं लगेगी ये फीस: अमेरिका

भारतियों को जारी किए जाने वाले H-1B वीजा का लगभग 71 प्रतिशत हिस्सा भारतीय नागरिकों को मिलता है, जिससे तकनीकी पेशेवरों और उनके परिवारों पर वित्तीय और मानवीय प्रभाव की चिंता बढ़ गई है। अमेरिका की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यह फीस केवल नए H-1B आवेदन पर लागू होगी, न कि वर्तमान वीजा धारकों या रिन्यूअल पर। यह पहली बार आगामी लॉटरी साइकिल में लागू होगा।

भारत सरकार ने क्या कहा?

वहींस, भारतीय सरकार ने निर्देश दिया है कि अगले 24 घंटे में अमेरिका जाने वाले सभी भारतीय नागरिकों को हर संभव सहायता प्रदान की जाए। विदेश मंत्रालय ने इस बदलाव के प्रभावों का गहन अध्ययन करने की बात कही और चेतावनी दी कि इस कदम से परिवारों के लिए मानवीय चुनौतियां भी उत्पन्न हो सकती हैं।

मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जैसवाल ने कहा कि यह कदम केवल व्यावसायिक दृष्टिकोण तक सीमित नहीं रहेगा और इसके व्यापक प्रभावों पर उद्योग और सरकारी अधिकारी लगातार नजर रख रहे हैं।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article