देश

गुजरात तट के पास दो मर्चेंट जहाजों की टक्कर! 21 लोगों को बचाया, Coast Guard ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

जहाज के ऑपरेशन में मदद के लिए तीन क्रू सदस्य अभी भी MV KMAX EMPEROR पर मौजूद हैं। टक्कर के बाद कोस्ट गार्ड ने प्रदूषण से निपटने के उपाय भी शुरू कर दिए हैं और समुद्री व सरकारी अधिकारियों के साथ तालमेल बिठा रहा है।

Image

कांडला के आउटर एंकरेज के पास दो कमर्शियल जहाज़ आपस में टकरा गए

इंडियन कोस्ट गार्ड ने शुक्रवार को बताया कि गुजरात तट पर कांडला के आउटर एंकरेज के पास दो कमर्शियल जहाज आपस में टकरा गए। इसके बाद कोस्ट गार्ड ने बचाव अभियान चलाया और एक जहाज पर सवार 24 क्रू सदस्यों में से 21 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इंडियन कोस्ट गार्ड ने 'X' पर एक पोस्ट में बताया कि यह टक्कर कांडला के आउटर एंकरेज OTB के पास कमर्शियल जहाज़ों MV KMAX EMPEROR और MV TRUE MARINER के बीच हुई।

कोस्ट गार्ड ने कहा, 'कांडला के आउटर एंकरेज OTB के पास कमर्शियल जहाजों MV KMAX EMPEROR और MV TRUE MARINER के बीच टक्कर के बाद, IndiaCoastGuard ने तेज़ी से बचाव अभियान चलाया, जिससे MV KMAX EMPEROR पर सवार 24 क्रू सदस्यों में से 21 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।'

जहाज के ऑपरेशन में मदद के लिए तीन क्रू सदस्य MV KMAX EMPEROR पर मौजूद

उन्होंने बताया कि जहाज़ के ऑपरेशन में मदद के लिए तीन क्रू सदस्य अभी भी MV KMAX EMPEROR पर मौजूद हैं। टक्कर के बाद कोस्ट गार्ड ने प्रदूषण से निपटने के उपाय भी शुरू कर दिए हैं और समुद्री व सरकारी अधिकारियों के साथ तालमेल बिठा रहा है।

Indian Coastguard ने प्रदूषण से निपटने के व्यापक उपाय शुरू कर दिए हैं

उन्होंने कहा, 'साथ ही, Indian Coastguard ने प्रदूषण से निपटने के व्यापक उपाय शुरू कर दिए हैं और शिपिंग महानिदेशालय, केंद्रीय एजेंसियों और राज्य प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहा है।' फोर्स ने कहा कि वह स्थिति और गुजरात तट पर समुद्री सुरक्षा को लेकर सतर्क है। कोस्ट गार्ड ने कहा, 'ICG पूरी तरह सतर्क है और Maritime Safety सुनिश्चित करने तथा Gujarat के तटीय इकोसिस्टम को बचाने के लिए प्रतिबद्ध है।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article