China Cargo Ship Fire: चीन के बंदरगाह पर खड़े एक कार्गो शिप में भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लापता बताए जा रहे हैं।
कहां हुआ हादसा?
यह हादसा पूर्वोत्तर चीनी तट के एक प्रमुख शिपिंग हब 'किंगदाओ' बंदरगाह पर स्थित 'बेईहाई शिपबिल्डिंग कंपनी' में हुआ, जहां जहाज मरम्मत के लिए खड़ा था। 'वेसलफाइंडर' ट्रैकिंग वेबसाइट के मुताबिक, इस जहाज की पहचान लाइबेरियाई ध्वज वाले 'ओशियन मेलोडी' (Ocean Melody) के रूप में हुई है।
कार्गो शिप में कितने लोग थे सवार?
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, शिप पर कुल 41 लोग सवार थे और उनमें से 12 को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया, जबकि पांच घायल हो गए और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। स्थानीय समयानुसार, आग गुरुवार सुबह करीब 11 बजे लगी और दोपहर ढाई बजे तक इस पर काबू पा लिया गया।
