देश

VIDEO: 'सरकार खुद नहीं चाहती सदन चलें, डिस्टर्बेंस है उनका एजेंडा', आखिर क्यों भड़की प्रियंका गांधी

Parliament Session: वायनाड सांसद और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को सरकार पर सदन में व्यवधान पैदा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहली बार मैं देख रही हूं कि सरकार का एजेंडा सदन में व्यवधान पैदा करने का है। दरअसल, कांग्रेस न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के आवास से कथित तौर पर मिली नकदी के विषय पर चर्चा चाहती है।

Image

वायनाड सांसद प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)

Parliament Session: वायनाड सांसद और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को सरकार पर सदन में व्यवधान पैदा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहली बार मैं देख रही हूं कि सरकार का एजेंडा सदन में व्यवधान पैदा करने का है। दरअसल, कांग्रेस न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के आवास से कथित तौर पर मिली नकदी सहित कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की मांग की, लेकिन सभापति ने मांग को ठुकरा दिया।

प्रियंका ने क्या कुछ कहा?

प्रियंका गांधी ने समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में कहा कि हम जिन-जिन मुद्दों पर चर्चा की मांग करते हैं उस पर चर्चा नहीं होती है। पहली बार मैंने देखा है कि सरकार का एजेंडा डिस्टर्बेंस है, सरकार खुद नहीं चाहती है कि सदन चलें और ऐसा पहली बार हुआ है।

सत्तापक्ष के सदस्यों ने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के मुस्लिम आरक्षण से संबंधित एक कथित बयान को लेकर कांग्रेस को दोनों सदनों में घेरा था, जिसके कारण कार्यवाही बाधित हुई थी।

सभापति ने खारिज की मांग

इसके अलावा राज्यसभा में मंगलवार को कांग्रेस सहित विपक्ष दल न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा नकदी विवाद सहित कई मुद्दों पर चर्चा चाहते थे, लेकिन चर्चा नहीं हो सकी। सभापति धनखड़ ने बताया कि उन्हें विभिन्न मुद्दों पर नियम 267 के तहत, नियत कामकाज स्थगित कर चर्चा करने के लिए आठ नोटिस मिले हैं जिन्हें उन्होंने खारिज कर दिया है। इनमें एक नोटिस आईयूएमएल के हारिस बीरन का भी था।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!