देश

बिहार में जहां बेपटरी हुई थी नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस, वहां हो गया एक और हादसा, इस बार मालगाड़ी पटरी से उतरी

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 17, 2023, 12:35 AM IST

ANI के अनुसार बक्सर जिले के डुमरांव रेलवे स्टेशन पर डाउन लाइन पर जा रही मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। जिसके बाद इस रूट पर ट्रेन सर्विस बाधित हो गई है।

Image

बक्सर के पास पटरी से उतरी मालगाड़ी

Photo : Twitter

बिहार में बक्सर के पास कुछ दिन पहले ही दिल्ली से कामख्या जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस दुर्घटना ग्रस्त हो गई थी। नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर गए थे, रेलवे ने पटरी की मरम्मत के बाद इस रूट को फिर से खोल दिया था। अब इसी रूट पर बक्सर के पास ही सोमवार रात एक मालगाड़ी इसी ट्रैक से बेपटरी हो गई।

ट्रेन सर्विस बाधित

ANI के अनुसार बक्सर जिले के डुमरांव रेलवे स्टेशन पर डाउन लाइन पर जा रही मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। जिसके बाद इस रूट पर ट्रेन सर्विस बाधित हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को बिहार के बक्सर शहर के डुमरांव स्टेशन के पास एक मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। यह घटना रात करीब 10 बजे घटी, जब ट्रेन का एक डिब्बा पटरी से उतर गया, जिससे समानांतर रेलवे ट्रैक पर काफी व्यवधान उत्पन्न हुआ।

मौके पर पहुंचे अधिकारी

घटना के समय मालगाड़ी दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से फतुहा जा रही थी। सूचना मिलने पर रेलवे अधिकारी स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे। फिलहाल, घटना को लेकर रेलवे अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। फिलहाल कोच को हटाने और प्रभावित रेलवे लाइन को ठीक करने के प्रयास चल रहे हैं।

नॉर्थ ईस्ट हुई थी बेपटरी

बुधवार रात करीब 9.53 बजे नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन बक्सर के पास रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गई थी। इस दुर्घटना में चार लोगों की जान चली गई थी और 70 घायल हो गए थे।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!