देश

सामान्य-ओबीसी, दलित-अति पिछड़ा, कुछ ऐसा है सम्राट 'सरकार' का जातीय समीकरण, देखें-मंत्रियों की पूरी लिस्ट

शपथ ग्रहण के समय मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, गिरिराज सिंह सहित बिहार एनडीए के सभी बड़े नेता मौजूद थे।

Image

बिहार में कैबिनेट विस्तार।

Bihar Cabinet Expansion : बिहार में गुरुवार को नए मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया। राज्यपाल सैयद अता हसैनन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी में शामिल नए मंत्रियों को पटना के गांधी मैदान में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कैबिनेट में एनडीए के 32 चेहरों ने मंत्री पद की शपथ ली। भाजपा से 15, जद-यू से 13, एलजेपीआर से दो, हम और आरएलएम से एक-एक मंत्री को कैबिनेट में जगह मिली। इस कैबिनेट विस्तार में जातीय संतुलन एवं समीकरण का विशेष ध्यान रखा गया है। नए मंत्रिमंडल में सवर्ण, ओबीसी, दलित, मुस्लिम और अति दलित चेहरों को शामिल किया गया है।

मंच पर पीएम, नीतीश सहित एनडीए के नेता मौजूद रहे

शपथ ग्रहण के समय मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, गिरिराज सिंह सहित बिहार एनडीए के सभी बड़े नेता मौजूद थे।

बीजेपी

1 विजय कुमार सिन्हा (भूमिहार, सवर्ण)

2 दिलीप जायसवाल (कलवार, वैश्य, पिछड़ा)

3 रामकृपाल यादव (यादव, पिछड़ा)

4 मिथलेश तिवारी (ब्राह्मण, सवर्ण)

5 रमा निषाद (मल्लाह, अति पिछड़ा)

6 केदार गुप्ता (कानू, वैश्य, अतिपिछड़ा)

7 नीतीश मिश्रा (ब्राह्मण, सवर्ण)

8 प्रमोद चंद्रवंशी (चंद्रवंशी, अति पिछड़ा)

9 लखेंद्र पासवान (पासवान, दलित)

10 संजय टाइगर (राजपूत, सवर्ण)

11 ई कुमार शैलेन्द्र (भूमिहार, सवर्ण)

12 अरुण शंकर प्रसाद (सूड़ी, वैश्य, पिछड़ा)

13 रामचंद्र प्रसाद (तेली, अति पिछड़ा)

14 नंद किशोर राम (रविदास, दलित)

15 श्रेयसी सिंह (राजपूत, सवर्ण)

जेडीयू

1 श्रवण कुमार (कुर्मी, पिछड़ा)

2 निशांत कुमार (कुर्मी, पिछड़ा)

3 मदन सहनी (मल्लाह, अति पिछड़ा)

4 लेसी सिंह (राजपूत, सवर्ण)

5 दामोदर रावत (धानुक, अति पिछड़ा)

6 श्रीभगवान सिंह कुशवाहा (कुशवाहा, पिछड़ा)

7 बुलो मंडल (गंगोता, अति पिछड़ा)

8 श्वेता गुप्ता (सूड़ी, वैश्य, पिछड़ा)

9 सुनील कुमार (रविदास, दलित)

10 शीला मंडल (धानुक, अति पिछड़ा)

11 रत्नेश सदा (मुसहर, दलित)

12 जमा खान (मुस्लिम)

13 अशोक चौधरी (पासी, दलित)

एलजेपीआर

1 संजय पासवान (पासवान, दलित)

2 संजय सिंह (राजपूत, सवर्ण)

हम

1 संतोष कुमार सुमन (मुसहर, दलित)

आरएलएम

1 दीपक प्रकाश (कुशवाहा, पिछड़ा)

लोगों ने फूल बरसाकर पीएम का स्वागत किया

प्रधानमंत्री मोदी बृहस्पतिवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंचे, जहां वे राज्य में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री पटना हवाई अड्डे से गांधी मैदान के लिए रवाना हुए, जहां पूर्वाह्न 12 बजकर 15 मिनट पर नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाना है। सड़क के दोनों ओर बैरिकेड के पीछे खड़े लोगों ने फूलों की पंखुड़ियां बरसाकर और नारे लगाकर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!