गाजियाबाद

गाजियाबाद के वसुंधरा में एसी ब्लास्ट के कारण लगी आग, घर का सारा सामान जलकर राख, कोई जनहानि नहीं

Ghaziabad AC blast: गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर 13 में स्थित मर्लिन सोसाइटी की बिल्डिंग में एसी ब्लास्ट के कारण आग लग गई। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। लेकिन घर का सारा सामान जलकर राख हो गया है। हालांकि आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई है।

Image

गाजियाबाद में एसी ब्लास्ट के कारण लगी आग (सांकेतिक फोटो)

Ghaziabad AC blast: भीषण गर्मी के मौसम आए दिन एसी फटने के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही मामला आज गाजियाबाद से सामना आया है। जहां वसुंधरा सेक्टर 13 में स्थित मर्लिन सोसाइटी की बिल्डिंग में एसी ब्लास्ट के कारण आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई जनहानि का मामला सामने नहीं आया है।

जानलेवा साबित हो रहे हैं एसी

उत्तर भारत में इस समय गर्मी का प्रकोप जारी है और रात में भी गर्मी से राहत महसूस नहीं हो रही है। इस मौसम में लोग ठंडी हवा पाने के लिए एसी का सहारा लेते हैं। लेकिन अब एसी भी जानलेवा साबित हो रहे हैं। बीते दिनों में एसी ब्लास्ट के कई मामले सामने आए हैं। आज वसुंधरा सेक्टर 13 की मर्लिन सोसाइटी में भी एसी ब्लास्ट का मामला देखने को मिला। जिसकी वजह से आग लग गई। जिसमें घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि अच्छी बात यह है कि इस आग में कोई जनहानि नहीं हुई।

समय-समय पर एसी सर्विस करना जरूरी

एसी की वजह से आग की घटना न हो, इसको लेकर कई बुद्धिजीवियों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाले हैं। जिसमें साफतौर पर बताया जाता है कि एसी की सर्विस समय-समय पर कराई जाए। जिससे एसी के कारण होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके। इसके बावजूद कुछ लोग इसमें नजरअंदाजी करते हैं जिसका खामिया का गृह स्वामी के साथ ही आसपास के लोगों को भी भुगतना पड़ता है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!