देश

विकास की नई कहानी, 18 राज्यों में 103 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का होगा शुभारंभ; देखिए पूरी लिस्ट

Amrit Bharat Station: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश भर के रेलवे स्टेशनों को बेहतर यात्री सुविधाएं, दिव्यांगजनों के लिए सुगमता और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध डिजाइन प्रदान करने के लिए अपग्रेड किया जा रहा है।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे अमृत भारत स्टेशनों का उद्घाटन (फाइल फोटो)

Photo : PTI

Amrit Bharat Station: देश में आज विकास की नई कहानी लिखी जाएगी। आज देश को 103 अमृत भारत स्टेशन नए रूप में मिल जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 86 जिलों में 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। यह अमृत भारत स्टेशन योजना का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण को बढ़ावा देना है। इस योजना का उद्देश्य देश भर में 1,300 से अधिक रेलवे स्टेशनों को उन्नत यात्री सुविधाओं और क्षेत्रीय वास्तुकला एकीकरण के साथ आधुनिक परिवहन केंद्रों में बदलना है।

किन राज्यों में हैं ये अमृत भारत स्टेशन

लगभग 1,100 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकसित 103 स्टेशन 86 जिलों में स्थित हैं और इनमें आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पुडुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के प्रमुख और छोटे स्टेशन शामिल हैं।

बीकानेर से पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को राजस्थान के बीकानेर जाएंगे और 26,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री सबसे पहले देशनोक में पवित्र करणी माता मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे, उसके बाद नए सिरे से विकसित देशनोक रेलवे स्टेशन का दौरा करेंगे। यह स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्निर्मित 103 स्टेशनों में से एक है। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी नई बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा पूरे दौरे में उनके साथ रहेंगे।

किस राज्य में कितने स्टेशन

  • महाराष्ट्र में जिन अमृत स्टेशनों का उद्घाटन किया जा रहा है उनमें आमगांव, चंदा किला, चिंचपोकली, देवलाली, धुले, केडगांव, लासलगांव, लोनंद जंक्शन, माटुंगा, मुर्तिजापुर जंक्शन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी जंक्शन, परेल, सावदा, शहाड, वडाला रोड शामिल हैं।
  • उत्तर प्रदेश में बलरामपुर, बरेली शहर, बिजनोर, फतेहाबाद, गोला गोकर्णनाथ, गोवर्धन, गोविंदपुरी, हाथरस सिटी, ईदगाह आगरा जंक्शन, इज्जतनगर, करछना, मैलानी जंक्शन, पुखरायां, रामघाट हॉल्ट, सहारनपुर जंक्शन, सिद्धार्थनगर, सुरेमनपुर, स्वामीनारायण छपिया, उझानी का उद्घाटन किया जाएगा।
  • तमिलनाडु में चिदंबरम, कुलितुरई, मन्नारगुडी, पोलूर, सामलपट्टी, श्रीरंगम, सेंट थॉमस माउंट, तिरुवन्नामलाई, वृद्धाचलम जंक्शन जैसे स्टेशन भी अमृत भारत स्टेशन योजना का हिस्सा हैं, जिसका उद्घाटन पीएम करेंगे।
  • गुजरात में जिन अमृत स्टेशनों का उद्घाटन किया जा रहा है, वे हैं: डाकोर, डेरोल, हापा, जामवंतली, जामजोधपुर, कनालुस जंक्शन, करमसद, कोसांबा जंक्शन, लिंबडी, महुवा, मीठापुर, मोरबी, ओखा, पालीताना, राजुला जंक्शन, समाखियाली, सिहोर जंक्शन, उतरन कटनी साउथ, नर्मदापुरम, ओरछा, सिवनी, शाजापुर, मध्य प्रदेश में श्री धाम स्टेशनों का भी उद्घाटन किया जाएगा।
  • राजस्थान के आठ स्टेशन शामिल हैं - फतेहपुर शेखावाटी, देशनोक, बूंदी, मांडलगढ़, गोगामेड़ी, राजगढ़, गोविंदगढ़ और मंडावर-महुआ रोड।

अमृत भारत स्टेशन योजना में क्या-क्या

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश भर के रेलवे स्टेशनों को बेहतर यात्री सुविधाएं, दिव्यांगजनों के लिए सुगमता और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध डिजाइन प्रदान करने के लिए अपग्रेड किया जा रहा है।
Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article