देश

Noida:अब श्रीकांत त्यागी की पत्नी ने दिखाए तेवर, घर के बाहर से उखाड़े गए पेड़ फिर से लगवाए

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2022, 12:41 PM IST

Shrikant Tyagi case: ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में श्रीकांत त्यागी के घर के बाहर फिर से पाम के पेड़ लगा दिए गए, जिसके बाद सोसाइटी की ओर से प्राधिकरण से इसकी शिकायत की गई थी। प्राधिकरण ने सुबह पेड हटाए लेकिन शाम को त्यागी की पत्नी ने फिर लगवा दिए

Image

त्यागी की पत्नी ने फिर से लगवाए पेड़

Photo : Times Now Digital

Shrikant Tyagi case: ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी (Grand Omaxe society) में पेड़ का मामला ज्यादा तूल पकड़ने लगा है। एक तरफ शुक्रवार को नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) की टीम ने चार बुल्डोजर के साथ करीब 16 अवैध निर्माणों को तोड़ा और श्रीकांत त्यागी के घर के बाहर लगे पाम ट्री (Palm Trees) के 10 पेड़ भी उखाड़ दिए थे। उसके बाद रात में एक बार फिर श्रीकांत की पत्नी अनु त्यागी ने अपने घर के बाहर पेड़ लगवा दिए। बार-बार पेड़ लगाकर यह दिखाया जा रहा है कि वे पीछे हटने वाले नहीं हैं।

उखाड़ दिए थे पेड़

शुक्रवार को नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में शुक्रवार को प्राधिकरण का बुलडोजर चला। अधिकारियों ने करीब 6.30 घंटे तक कार्रवाई की। चार बुलडोजर और चार डंपर देखकर सोसायटी के लोगों ने विरोध किया, सरकार के खिलाफ नारे लगाए। लेकिन इसके बाद भी कार्रवाई नहीं रुकी। कुछ महिलाएं अधिकारियों के सामने फूट-फूटकर रोने लगीं। श्रीकांत त्यागी के घर के बाहर लगे 17 पाम ट्री में 12 पेड़ उखाड़कर फेंक दिए गए। इसके अलावा 16 फ्लैट ओनर्स के अवैध निर्माण बुलडोजर से ढहा दिए गए।

अवैध निर्माण तोड़ा

आधिकारियों के लौटने के बाद रात में अनु त्यागी ने उखाड़े गए पेड़ों को फिर से लगवा दिया। 132 फ्लैट मालिकों को अवैध निर्माण हटाने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया था, लेकिन इसके बाद भी लोगों ने अवैध निर्माण नहीं हटाए। श्रीकांत की पत्नी ने कार्रवाई का विरोध किया। उन्होंने बिल्डर का दिया एनओसी भी दिखाया, लेकिन अधिकारी नहीं माने। अलेक्जेंडर टावर में बाउंड्रीवॉल को भी तोड़ा गया। यहां अवैध रूप से लगाए गए पेड़ भी हटवा दिए गए।
End of Article