Grand Omaxe society Noida: नोएडा की जिस ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में 'गालीबाज' नेता श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला था, वहां एक बार फिर आज बुलडोजर (Bulldozer) पहुंचा। इस दौरान वहां रहने वाले लोगों ने इस कार्रवाई का विरोध किया लेकिन प्रशासन के आगे उनकी एक ना चली। सेक्टर 96 की सोसायटी में अलग-अलग फ्लैटों के आगे अवैध अतिक्रमण पर नोएडा प्राधिकरण का बुलडोजर चला। लोगों के भारी विरोध को देखते हुए नोएडा प्राधिकरण के बुलडोजर पहुंचे भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
की गई थी शिकायत
दरअसल श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी के अपने घर के सामने दोबारा पौधे लगाने के बाद सोसायटी के लोगों ने इसकी शिकायत की थी। जिसके बाद नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी और पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर सर्वे किया था और जिन्होंने अतिक्रमण कर रखा है उन्हें व अनु त्यागी समेत सोसाइटी के सभी लोगों को 48 घंटे का समय दिया था। प्राधिकरण ने 100 से ज्यादा घरों को चिन्हित किया था, जिनमें अतिक्रमण किया गया था। आज उन सभी अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया।
