देश

झूठ पर झूठ बोल रहा पाकिस्तान, PM शहबाज शरीफ से लेकर रक्षा मंत्री कर रहे हवा में बातें, पाक सेना की तो पूछिए मत

पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के भारत जब पाकिस्तान में घुसा तो 9 आतंकी ठिकाने को ध्वस्त कर दिया। इन ठिकानों में पीओके के इलाके और पाकिस्तानी इलाके दोनों शामिल हैं। इस एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के पीएम से लेकर रक्षा मंत्री तक झूठ बोलते दिख रहे हैं।

Image

पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ (फाइल फोटो)

Photo : AP

भारत के पाकिस्तान में घुसने और आतंकी ठिकानों के बाद पाकिस्तान ऐसे-ऐसे दावे कर रहा है कि लोग हंसने पर मजबूर हो जा रहे हैं। पाकिस्तानी सेना कहती है कि भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट्स पाकिस्तान में घुसे ही नहीं, रक्षा मंत्री कहते हैं कि अंतर्राष्ट्रीय सीमा का उल्लंघन हुआ है, पीएम शहबाज शरीफ संसद के अंदर चिल्ला-चिल्ला कर दावा करते हैं कि उनकी सेना ने पांच भारतीय जेट्स मार गिराए हैं। मतलब पाकिस्तानी सोशल मीडिया वीर और मीडिया तो झूठे दावे कर रहे हैं, पीएम से लेकर रक्षा मंत्री तक इस झूठ में शामिल हैं।

शहबाज शरीफ का संसद में सफेद झूठ

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तानी सेना भारत के हमले के लिए तैयार थी तथा उन्होंने अपनी सेना की ‘‘त्वरित प्रतिक्रिया’’ की सराहना की। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच संसद के सत्र को संबोधित करते हुए शहबाज ने दावा किया कि पाकिस्तानी सेना ने पांच भारतीय विमानों को नष्ट कर दिया। हालांकि, उन्होंने अपने दावे के समर्थन में कोई सबूत नहीं दिया। उन्होंने दावा किया कि 80 भारतीय विमान हमले में शामिल थे, लेकिन पाकिस्तान की हवाई रक्षा प्रणाली के जरिये खतरे को प्रभावी ढंग से निष्प्रभावी कर दिया गया। शहबाज शरीफ ने ‘‘त्वरित प्रतिक्रिया’’ के लिए पाकिस्तानी वायुसेना और उसके प्रमुख की सराहना करते हुए कहा कि सशस्त्र बलों को भारत की योजनाओं के बारे में पहले से खुफिया जानकारी थी। उन्होंने अपने दावों के समर्थन में कोई सबूत पेश किए बिना दावा किया, ‘‘हमने राफेल समेत दुश्मन के पांच लड़ाकू विमानों को मार गिराया और दो भारतीय ड्रोन को भी मार गिराया।’’

पाकिस्तानी सेना के बयान से खुली शहबाज शरीफ की पोल

भारत के पाकिस्तान और पीओके में एयर स्ट्राइक करने के बाद पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा था कि भारत की ओर से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के कोटली और मुजफ्फराबाद तथा बहावलपुर में मिसाइल हमले किए गए। उन्होंने "एआरवाई न्यूज " चैनल को बताया कि भारत ने बहावलपुर के अहमद पूर्वी इलाके, कोटली और मुजफ्फराबाद में तीन जगहों पर हवाई हमले किए। उन्होंने कहा, "हमारे वायु सेना के सभी विमान आसमान में उड़ रहे हैं। यह कायरतापूर्ण हमला भारत के हवाई क्षेत्र के भीतर से किया गया। उन्हें कभी भी पाकिस्तान के क्षेत्र में आने और घुसने नहीं दिया गया।"

pak army

हमले की जगह पाक आर्मी

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री का झूठ

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ जब एक इंटरव्यू के दौरान पाकिस्तान जेट्स के मार गिराने के दावे और सबूत के बारे में सवाल पूछा गया तो ख्वाजा आसिफ का कहना था कि ये सब सोशल मीडिया पर है। CNN की एंकर ने जब ख्वाजा आसिफ से पूछा कि 5 भारतीय जेट विमानों को गिराए जाने के सबूत कहां हैं? तो पाक के रक्षा मंत्री कहा कि यह सब सोशल मीडिया पर है।

पाक सेना का झूठ

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने ‘कनेक्ट द वर्ल्ड’ कार्यक्रम में सीएनएन की बेकी एंडरसन से कहा, "इस संघर्ष के पूर्ण युद्ध में बदल जाने की संभावना है, जिसे हम टालने का प्रयास कर रहे हैं।" उन्होंने दावा किया कि भारत ने कल रात अंतरराष्ट्रीय सीमा पार की।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमार author

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय ... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'एथेनॉल मिक्स तेल नहीं पसंद, तो चुकाएं ज्यादा कीमत और खरीदें 100% शुद्ध पेट्रोल': गडकरी की दो टूक

'एथेनॉल मिक्स तेल नहीं पसंद, तो चुकाएं ज्यादा कीमत और खरीदें 100% शुद्ध पेट्रोल': गडकरी की दो टूक

'सरकार या CM की आलोचना करना देश के खिलाफ युद्ध छेड़ना नहीं': कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए NCP नेता को दी जमानत

'सरकार या CM की आलोचना करना देश के खिलाफ युद्ध छेड़ना नहीं': कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए NCP नेता को दी जमानत

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : सरकार को आज अपनी रिपोर्ट सौंपेगी SIT! हो सकते हैं चौंकाने वाले खुलासे

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : सरकार को आज अपनी रिपोर्ट सौंपेगी SIT! हो सकते हैं चौंकाने वाले खुलासे

स्विमिंग पूल में ट्रेनिंग से AI लैब तक...भारत के खिलाफ लश्कर दे रहा युवाओं को ट्रेनिंग, खतरनाक मंसूबों का खुलासा!

स्विमिंग पूल में ट्रेनिंग से AI लैब तक...भारत के खिलाफ लश्कर दे रहा युवाओं को ट्रेनिंग, खतरनाक मंसूबों का खुलासा!

आज की ताजा खबर, 15 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: रूस से तेल खरीदने पर भारत को अमेरिकी की राहत, फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस को हराकर स्पेन फाइनल में...ममता को बंगाल कांग्रेस का बुलावा, सोनम वांगचुक का अनशन जारी

आज की ताजा खबर, 15 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: रूस से तेल खरीदने पर भारत को अमेरिकी की राहत, फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस को हराकर स्पेन फाइनल में...ममता को बंगाल कांग्रेस का बुलावा, सोनम वांगचुक का अनशन जारी