देश

KCR Injured: तेलंगाना के पूर्व CM केसीआर घायल, अस्पताल में भर्ती कराया गया

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Dec 8, 2023, 09:06 AM IST

KCR Injured: तेलंगाना के पूर्व CM केसीआर घायल हो गए हैं और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, KCR गलती से गिरकर वह घायल हो गए।

Image

केसीआर घायल

KCR Injured: तेलंगाना के पूर्व सीएम और बीआरएस प्रमुख केसीआर घायल हो गए हैं और उन्हें यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह कल रात एर्रावल्ली स्थित अपने फार्महाउस में गिर गए थे। इस खबर पर अभी अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। बता दें कि हालिया विधानसभा चुनवा में उनकी पार्टी बीआरएस को करारी हार का सामना करना पड़ा है और कांग्रेस ने यहां सरकार बनाई है।

कूल्हे की हड्डी में चोट लगी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, KCR गलती से गिरकर वह घायल हो गए। कूल्हे की हड्डी में चोट लगने के बाद केसीआर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूर्व सीएम को गुरुवार आधी रात को यशोदा अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर 10 घंटे बाद कुछ परीक्षण कर सकते हैं। यह दुर्घटना ऐसे समय पर हुई है जब केसीआर को प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस से भारी चुनावी हार का सामना करना पड़ा है, जिसमें उनकी पार्टी बीआरएस ने कुल 119 विधानसभा सीटों में से 39 सीटें हासिल कीं, जबकि कांग्रेस को 64 सीटें मिलीं।

एक सीट से चुनाव हारे केसीआर

हालांकि, बीआरएस अध्यक्ष ने सिद्दीपेट जिले के गजवेल विधानसभा क्षेत्र से अपने निकटतम भाजपा नेता एटाला राजेंदर को 45,031 मतों के अंतर से हराया। लेकिन, जिस दूसरे निर्वाचन क्षेत्र कामारेड्डी से उन्होंने चुनाव लड़ा था, उस सीट से हार गए। बीआरएस कुल 119 सीटों में से 39 सीटें हासिल कर पाई और कांग्रेस से चुनाव हार गई। कांग्रेस को 64 सीटें मिलीं। केसीआर 2014 में राज्य के गठन के बाद से तेलंगाना के मुख्यमंत्री थे।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

हैदराबाद हाउस में मेगा बैठकों का दौर, इथोपियाई PM के बाद मलेशियाई प्रधानमंत्री के साथ पीएम मोदी ने की द्विपक्षीय वार्ता

हैदराबाद हाउस में मेगा बैठकों का दौर, इथोपियाई PM के बाद मलेशियाई प्रधानमंत्री के साथ पीएम मोदी ने की द्विपक्षीय वार्ता

कभी निजाम का शाही ठिकाना रहा हैदराबाद हाउस, आज विदेशी मेहमानों की करता है मेजबानी; बदलते भारत की देता है गवाही

कभी निजाम का शाही ठिकाना रहा हैदराबाद हाउस, आज विदेशी मेहमानों की करता है मेजबानी; बदलते भारत की देता है गवाही

'ईरान दादागीरी के सामने नहीं करेगा आत्मसमर्पण', भारतीय जमीं से पेजेशिकयान ने US-इजरायल को सुनाई खरी-खरी

'ईरान दादागीरी के सामने नहीं करेगा आत्मसमर्पण', भारतीय जमीं से पेजेशिकयान ने US-इजरायल को सुनाई खरी-खरी

BRICS Summit: जिनपिंग से सीमा विवाद पर हो सकती है बातचीत, इन राष्ट्राध्यक्षों से भी मिलेंगे PM मोदी, पहले दिन के एजेंडे में क्या?

BRICS Summit: जिनपिंग से सीमा विवाद पर हो सकती है बातचीत, इन राष्ट्राध्यक्षों से भी मिलेंगे PM मोदी, पहले दिन के एजेंडे में क्या?

BRICS Summit 2026 (11 सितंबर की ताजा खबरें): भारतीय एयरस्पेस में दाखिल हुआ जिनपिंग का विमान, दिल्ली में ब्रिक्स समिट का मंच तैयार; ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

BRICS Summit 2026 (11 सितंबर की ताजा खबरें): भारतीय एयरस्पेस में दाखिल हुआ जिनपिंग का विमान, दिल्ली में ब्रिक्स समिट का मंच तैयार; ट्रैफिक एडवाइजरी जारी