देश

बरेली जेल से बाहर आए पूर्व सांसद धनंजय सिंह, बोले-सीधे जौनपुर जाऊंगा, पत्नी को दिया संदेश

Dhananjay Singh : जेल से बाहर निकलने पर मीडिया से बातचीत में सिंह ने कहा कि साल 2020 में उनके खिलाफ फर्जी केस दर्ज कराया गया। सिंह ने कहा, 'मैं यहां से सीधे जौनपुर जाऊंगा। मेरी पत्नी चुनाव जीतें इसके लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।'

Image

जेल से बाहर आए धनंजय सिंह।

Photo : ANI

Dhananjay Singh : पूर्व सांसद धनंजय सिंह बुधवार सुबह बरेली जेल से बाहर आ गए। 2020 के अपहरण एवं फिरौती मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है। जेल से बाहर निकलने पर मीडिया से बातचीत में सिंह ने कहा कि साल 2020 में उनके खिलाफ फर्जी केस दर्ज कराया गया। सिंह ने कहा, 'मैं यहां से सीधे जौनपुर जाऊंगा। मेरी पत्नी चुनाव जीतें इसके लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।' धनंजय को अपहरण मामले में 7 साल की सजा मिली है।

परिवार के सदस्य बरेली पहुंचे थे

धनंजय सिंह के वकील के मुताबिक जौनपुर की जिला अदालत में औपचारिकताएं पूरी होने के बाद रिहाई आदेश बरेली जेल पहुंच गया। इससे बाद वह बुधवार की सुबह बाहर आ गए। इस बीच धनंजय के वकील, परिवार के सदस्य और समर्थक पहले ही बरेली पहुंच गए थे। जौनपुर लोकसभा से उनकी पत्नी श्रीकला रेड्डी को बसपा से टिकट मिला है।

गत 7 मार्च को सुनाई गई सजा

धनंजय सिंह को अपहरण व रंगदारी के मामले में कोर्ट ने गत सात मार्च को सजा सुनाई थी। उस मामले में वादी अभिनव सिंघल ने 10 मई 2020 को लाइन बाजार थाने में पूर्व सांसद धनंजय सिंह समेत दो के खिलाफ अपहरण व रंगदारी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article