देश

Weather Update: उत्तर भारत में जारी है शीतलहर एवं ठंड का प्रकोप, 25 मीटर तक पहुंची दृश्यता, उड़ानें प्रभावित

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 4, 2024, 07:56 AM IST

Weather in North India : उत्तर प्रदेश के लखनऊ और बरेली में दृश्यता घटकर 25 मीटर तक आ गई। उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, राजस्थान, बिहार में अत्यधिक कोहरा छाया हुआ है जबकि मध्य प्रदेश एवं त्रिपुरा में घना कोहरा छाया है। जम्मू प्रभाग में कोहरे का स्तर हल्का है।

Image

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी।

Photo : PTI

Weather in North India : उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऊपर से शीत लहर एवं धुंध ने रेल यातायात से लेकर हवाई सेवा पर बुरा असर डाला है। गुरुवार को कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं और उड़ानों में विलंब हुआ। कोहरे की वजह से दृश्यता काफी कम हो गई है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ और बरेली में दृश्यता घटकर 25 मीटर तक आ गई। उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, राजस्थान, बिहार में अत्यधिक कोहरा छाया हुआ है जबकि मध्य प्रदेश एवं त्रिपुरा में घना कोहरा छाया है। जम्मू प्रभाग में कोहरे का स्तर हल्का है।

कोहरे की वजह से दृश्यता काफी कम हुई

घने कोहरे की वजह से कई शहरों में दृश्यता का स्तर काफी कम हो गया है। उत्तर प्रदेश के बरेली बहराइच और लखनऊ में दृश्यता 25 मीटर रिकॉर्ड की गई। प्रयागराज, वाराणसी में 50 मीटर, गोरखपुर, सुल्तानपुर में दृश्यता 200 मीटर रही। चंडीगढ़ में 25, सफदरजंग में 500, पालम में 700 दृश्यता रिकॉर्ड हुई। कोहरे की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट से कई उड़ानों में देरी हुई।

पंजाब-हरियाणा में भीषण ठंड

पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में ठंड की स्थिति बनी रही जहां गुरदासपुर और नारनौल क्रमश: सबसे ठंडे स्थान रहे। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार, करनाल और रोहतक में लोगों ने सर्द रात का अनुभव किया जहां न्यूनतम तापमान क्रमशः 7.4 डिग्री, 7.7 डिग्री और 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबाला में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री रहा।

गुरदासपुर में कड़ाके की ठंड

पंजाब के गुरदासपुर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है जहां न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा। बठिंडा और फरीदकोट भी ठंड की चपेट में रहे जहां न्यूनतम तापमान क्रमश: छह डिग्री और 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री तथा आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय मध्यम कोहरा रह सकता है। कुछ जगहों पर दिन में शीत लहर की स्थिति रहेगी। अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 7 डिग्री के आसपास रह सकता है। इसके अलावा 5 से 9 जनवरी को अधिकतम तापमान 17 से 20 और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री तक रह सकता है। 8 जनवरी को बादल छाए रह सकते हैं। 9 जनवरी को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article