तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ एक महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रमुख रेखा शर्मा पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करने के लिए उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
दिल्ली पुलिस ने क्या कहा
दिल्ली पुलिस ने इस मामले को लेकर कहा किराष्ट्रीय महिला आयोग से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि टीएमसी सांसद मोहुआ मित्रा द्वारा एक ट्वीट (सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर) को कथित तौर पर दोबारा पोस्ट करने से धारा 79, बीएनएस-2023 के तहत अपराध हुआ है। शिकायत का संज्ञान लेते हुए और इसकी सामग्री की प्रारंभिक जांच के बाद, पीएस स्पेशल सेल में धारा 79, बीएनएस-2023 के तहत एक मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।
