इलेक्शन

उनकी सरकार को उसी तरह तोड़ देंगे जैसे उन्होंने हमारे कार्यालय को नुकसान पहुंचाया है- गुजरात में बोले राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी बीजेपी की अयोध्या में हार का बड़ा मुद्दा बनाने में लगे हैं। शनिवार को गुजरात में भी ऐसा ही देखने को मिला, जब राहुल गांधी ने अयोध्या का जिक्र कर पीएम मोदी पर हमला बोल दिया।

Image

गुजरात में एक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • गुजरात में कांग्रेस ऑफिस पर हुआ था हमला
  • कांग्रेस ऑफिस में की गई थी तोड़ फोड़
  • संसद में भी राहुल गांधी ने गुजरात जीतने का किया है दावा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को गुजरात के दौरे पर थे। यहां उन्होंने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा अयोध्या की तरह ही बीजेपी को वो गुजरात में हराएंगे। राहुल गांधी ने कांग्रेस ऑफिस पर हुए हमले का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार को उसी तरह तोड़ देंगे जैसे उन्होंने हमारे कार्यालय को नुकसान पहुंचाया है।

आक्रमक दिखे राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी ने अहमदाबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने (भाजपा ने) हमें धमकाकर और हमारे कार्यालय को नुकसान पहुंचाकर हमें चुनौती दी है। मैं आपको बताना चाहता हूं कि हम सब मिलकर उनकी सरकार को उसी तरह तोड़ देंगे जैसे उन्होंने हमारे कार्यालय को नुकसान पहुंचाया है। यह लिखकर ले लीजिए कि कांग्रेस गुजरात में चुनाव लड़ेगी और नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा को गुजरात में हराएगी, जैसा हमने अयोध्या में किया था।

अयोध्या का जिक्र कर राहुल ने पीएम मोदी को घेरा

राहुल गांधी ने अपने भाषण में उत्तर प्रदेश की फैजाबाद लोकसभा सीट से भाजपा की हार को लेकर भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा। इस लोकसभा क्षेत्र में अयोध्या शहर भी आता है। राहुल गांधी ने कहा- ‘‘अयोध्या के लोगों को गुस्सा तब आया जब उन्हें पता चला कि राम मंदिर के उद्घाटन के लिए एक भी स्थानीय व्यक्ति को आमंत्रित नहीं किया गया।’’

पीड़ित परिवारों से की मुलाकात

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुजरात में हाल के वर्षों में हुई विभिन्न त्रासदियों में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से शनिवार को मुलाकात की और उनकी शिकायतों को संसद में उठाने का वादा किया। राजकोट में टीआरपी गेम जोन अग्निकांड, वडोदरा में नाव पलटने की घटना, 2022 में मोरबी पुल ढहने की घटना और 2016 के ऊना दलित पिटाई मामले के पीड़ितों के परिजनों ने यहां गुजरात कांग्रेस मुख्यालय में लोकसभा में विपक्ष के नेता से मुलाकात की।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article