देश

Jharkhand Encounter: पलामू में पुलिस और TSPC के बीच भीषण मुठभेड़, दो जवान शहीद, एक घायल

झारखंड के पलामू जिले में स्थानीय पुलिस और TSPC के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस इस एनकांउटर में दो जवान शहीद हो गए। जबकि एक जख्मी हुए।

Image

पलामू में पुलिस और TSPC के बीच भीषण मुठभेड़ (फोटो : Times Now)

प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के साथ हुई मुठभेड़ में पुलिस के दो जवान शहीद हो गए हैं। जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में चल रहा है। शहीद होने वाले जवानों में पलामू एएसपी अभियान का एक बॉडीगार्ड शामिल है।

पुलिस ने टीएसपीसी के 10 लाख इनामी कमांडर शशिकांत गंझू के खिलाफ सर्च अभियान शुरू किया था। सर्च अभियान के दौरान पुलिस मनातू थाना क्षेत्र के केदल गांव पहुंची थी। जहां 10 लाख के इनामी कमांडर शशिकांत गंजू का घर भी है।

डॉक्टरों ने दो जवानों को किया मृत घोषित

इसी बीच पुलिस जवान और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में तीन पुलिस जवानों को गोली लगी। जिसके बाद सभी को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने दो जवानों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल जवान का इलाज चल रहा है।

सर्च अभियान में टीएसपीसी नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें दो जवान शहीद हुए हैं और एक जख्मी है। दरअसल, टीएसपीसी का टॉप कमांडर शशिकांत गंझू पर झारखंड सरकार ने 10 लाख का इनाम घोषित किया है। जिस इलाके में यह मुठभेड़ हुई है, वह उसका गढ़ माना जाता है।

सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़

इसी इलाके से शशिकांत पलामू और चतरा के इलाके में अपनी गतिविधि का संचालन करता है। पलामू रेंज के डीआईजी नौशाद आलम ने कहा कि सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ हुई है और मुठभेड़ में दो जवान शहीद हुए हैं एक जवान घायल हैं नक्सलियों की धर पकड़ के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article