पटना

Patna Road Accident: पटना-गया फोर लेन पर दर्दनाक हादसा, कार और ट्रक में भीषण टक्कर, 5 युवकों की मौत

Patna Accident: पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र के सुईथा मोड़ के पास बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में पटना के पांच युवकों की मौत हो गई। सभी मृतक पटना के कुर्जी, गोपालपुर और पटेल नगर इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

Image

पटना-गया फोर लेन पर दर्दनाक हादसा (फोटो: PTI)

Patna Accident: पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र के सुईथा मोड़ के पास बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में पटना के पांच युवकों की मौत हो गई। सभी मृतक पटना के कुर्जी, गोपालपुर और पटेल नगर इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार कार (नंबर BR 01HK 2717) ने सामने चल रहे ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार पूरी तरह ट्रक में समा गई और करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई।

टक्कर के बाद हुआ जोरदार धमाका

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद जोरदार धमाका हुआ और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही परसा बाजार थाना पुलिस और पटना सदर डीएसपी रंजन कुमार मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने गैस कटर से कार को काटकर शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया। मृतकों की पहचान राजेश कुमार, मितन छपरा गोपालपुर थाना, कमल किशोर, सुनील कुमार और प्रकाश चौरसिया के रूप में की गई है।

हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम

बताया जाता है कि सभी कारोबारी थे और फतुहा से पटना लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में लोग पीएमसीएच पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Saket kumar
साकेत कुमारauthor

साकेत कुमार के पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 18 वर्षों का लंबा अनुभव है। वर्तमान में वह Times Now Navbharat के पटना ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं और बिहार की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और ग्राउंड रिपोर्टिंग में गहरी पकड़ रखते हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान कई महत्वपूर्ण खबरों को कवर किया है और निष्पक्ष, तथ्यपरक और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। साकेट की रिपोर्टिंग में जमीनी हकीकत, गहन रिसर्च और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने की प्रतिबद्धता साफ दिखाई देती है।

और पढ़ें
End of Article