देश

वडोदरा के रोड शो में PM मोदी पर फूल बरसाया कर्नल सोफिया कुरैशी का परिवार, जुड़वा बहन ने कही बड़ी बात

वडोदरा रोड शो के दौरान पीएम मोदी ने अपना हाथ लहराकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस रोड-शो के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी का परिवार भी नजर आया। परिवार के लोगों ने पीएम पर फूल बरसाए। इस मौके पर कर्नल सोफिया की छोटी बहन ने कहा कि उन्हें अपनी बहन पर गर्व है।

Image

पीएम के वडोदरा रोड शो में शामिल हुआ कर्नल सोफिया कुरैशी का परिवार।

Colonel Sofiya Qureshi Family: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वडोदरा में रोड-शो किया। इस रोड शो के दौरान सड़क किनारों बड़ी संख्या में लोग जुटे और फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान पीएम ने भी हाथ लहराकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस रोड-शो के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी का परिवार भी नजर आया। परिवार के लोगों ने पीएम पर फूल बरसाए। इस मौके पर कर्नल सोफिया की छोटी बहन ने कहा कि उन्हें अपनी बहन पर गर्व है।

मेरी बहन अब पूरे देश की बहन-सायना

दरअसल 'ऑपरेशन सिंदूर' के बारे में ब्रीफिंग देने के लिए भारतीय सेना ने जिन दो महिला सैन्य अधिकारियों को आगे किया उनमें एक सोफिया कुरैशी और दूसरी विंग कमांडर व्योमिका सिंह हैं। इस ब्रीफिंग के बाद कर्नल सोफिया कुरैशी देश और दुनिया में काफी मशहूर हो गई हैं। रोड शो के बाद कर्नल सोफिया की बहन शायना सुनसारा ने कहा, 'हमें प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर काफी अच्छा लगा। महिला सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री ने काफी काम किया है। सोफिया मेरी जुड़वा बहन हैं। जब आपकी बहन देश के लिए कुछ करती है तो यह केवल मुझे नहीं बल्कि पूरे देश को प्रेरित करता है। अब वह केवल मेरी बहन नहीं बल्कि पूरे देश की बहन बन गई है।'

Colonel Sofiya Qureshi Sister

Colonel Sofiya Qureshi Sister

हमने पीएम को नजदीक से पहली बार देखा-संजय कुरैशी

जबकि कर्नल के भाई संजय कुरैशी ने कहा कि 'पीएम मोदी का वडोदरा आना बहुत अच्छी बात है। हम लोगों ने सामने से उन्हें पहली बार देखा है। अपने अंदाज में उन्होंने हमारा अभिवादन किया। अपनी बहन को मौका देने के लिए मैं सेना और भारत सरकार का धन्यवाद देता हूं। पहलगाम में महिलाओं के साथ जो हुआ उसका बदला महिला ले रही है, इससे अच्छा और क्या हो सकता है।'

colonel

colonel

वडोदरा से हैं कर्नल कुरैशी

'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के लिए लोगों ने पीएम पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी हाथ लहराकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। रोड शो के दौरान पीएम की एक झलक पाने के लिए लोग अपने घर की छतों पर धूप में खड़े रहे। सड़क किनारे खड़े लोगों ने अपने हाथों में तिरंगा पकड़ा हुआ था। लोगों ने 'मोदी-मोदी' के नारे भी लगाए। पीएम मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। वह भुज और अहमदाबाद भी जाएंगे। रोड शो के दौरान कर्नल कुरैशी के माता-पिता भी मौजूद थे। कर्नल कुरैशी वडोदरा से हैं।

colonel

colonel

एक किलोमीटर तक का रोड-शो

मोदी का सोमवार को सुबह करीब 10 बजे वडोदरा हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया गया और उन्होंने वायुसेना स्टेशन तक एक किलोमीटर का रोड शो किया। महिलाएं ‘सिंदूर’ के रंग के प्रतीक के तौर पर लाल साड़ी पहनकर रोड शो में शामिल हुईं और उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर फूलों की वर्षा की। प्रधानमंत्री दाहोद, भुज एवं गांधीनगर में सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और करीब 77,400 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। वायुसेना स्टेशन पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री एक जनसभा को संबोधित करने के लिए दाहोद रवाना हो गए।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!