देश

इजराइली दूतावास के पास धमाका, जांच के दौरान पुलिस को मिला एक 'लेटर'

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Dec 26, 2023, 09:28 PM IST

Israeli Embassy Blast News: इजराइली दूतावास के पास बम धमाका हुआ है। धमाके की पुष्टि इजराइली दूतावास ने भी की है। पुलिस को जांच के दौरान एक लेटर मिला है।

Image

दूतावास के पास जांच करती पुलिस

Photo : ANI

Israeli Embassy Blast News: नई दिल्ली स्थित इजराइली दूतावास के पास धमाका हुआ है। बताया जा रहा है कि दूतावास के पीछे खाली पड़े प्लाट में यह धमाका हुआ है। इसकी सूचना एक व्यक्ति ने कॉल करके दी है, जिसके बाद मौके पर पुलिस दलबल के साथ पहुंच गई और पूरे इलाके को खाली करा लिया।

इजराइली दूतावास ने पुष्टि की है कि शाम 5:10 बजे के आसपास दूतावास के नजदीक एक विस्फोट हुआ था। इजराइली दूतावास की ओर से जारी बयान के मुताबिक, दूतावास के सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं। इस बीच पुलिस को दूतावास से कुछ दूरी पर इजराइली राजदूत को संबोधित एक लेटर और झंडा भी मिला है। पुलिस कॉल करके धमाके की सूचना देने वाले की तलाश में जुट गई है।

शाम 6 बजे आया कॉल

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, मंगलवार शाम 6 बजे दिल्ली के फायर सर्विस डिपार्टमेंट को एक अज्ञात कॉलर ने फोन कर विस्फोट की सूचना दी। इसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल दल-बल के साथ मोके पर पहुंच गई और घटनास्थल की पूरी जांच की। स्पेशल सेल के सूत्रों ने बताया कि इजराइली दूतावास के पीछे खाली प्लॉट से धमाके की आवाज से तीन से चार लोगों ने सुनी। हालांकि, धमाका कहां हुआ, किस चीज से हुआ... इसकी जानकारी अब तक नहीं हो पाई है और पुलिस को न ही ऐसा कोई ऑब्जेक्ट मिला है। प्लॉट से किस चीज की आवाज आई थी, पुलिस अब इसकी जांच में जुट गई है।

हमास के हमले के बाद बढ़ाई गई थी सुरक्षा

बदा दें, इजराइल पर हमास के बाद भारत में दिल्ली स्थित इजराइली दूतावास की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। गृह मंत्रालय ने दूतावास पर सुरक्षा कर्मियों का एक और अतिरिक्त वाहन तैनात करने का निर्देश दिया था। इसके अलावा इजराइली राजदूत और भारत में यहूदियों से जुड़े स्थलों की भी सुरक्षा बढ़ाई गई थी।

प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!