देश

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में धमाके से मचा हड़कंप, मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत, चार अन्य घायल

Jammu Kashmir Blast: जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग से शनिवार को एक विस्फोट की घटना सामने आई है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

Image

जम्मू-कश्मीर पुलिस

Photo : PTI

Jammu Kashmir Blast: जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग से शनिवार को एक विस्फोट की घटना सामने आई है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

हादसा गुलमर्ग में सुमली वाली ढोक में आशा पोस्ट के पास हुआ, जहां धमाके जैसी आवाज सुनी गई। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, बारामूला जिले के चंदूसा इलाके के गलीबल गांव के निवासी जुबैर अहमद बजाद की मौके पर ही मौत हो गई।

सबूत जुटाने में जुटी फॉरेंसिक टीम

अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, गलीबल गांव के निवासी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि धमाके में चार अन्य लोग भी घायल हो गए। मौके पर सैंपल एकत्रित करने के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम भेजी गई है। आगे की जानकारी का इंतजार है।

पकड़ा गया पाकिस्तानी घुसपैठिया

इससे पहले, सेना के जवानों ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के एक व्यक्ति को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास से पकड़ा है। अधिकारियों के अनुसार, मोहम्मद सज्जाद (26) को कृष्णा घाटी सेक्टर के गुलपुर क्षेत्र से एलओसी पार कर भारतीय सीमा में प्रवेश करने के बाद शुक्रवार को हिरासत में लिया गया।

प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि वह पीओके के अब्बासपुर क्षेत्र के पोलास गांव का रहने वाला है। अधिकारियों के अनुसार, उसने पूछताछ करने वाले अधिकारियों को बताया कि वह अनजाने में एलओसी पार कर भारतीय सीमा में आ गया था। सुरक्षा एजेंसियां उसके इस दावे की सत्यता की जांच कर रही हैं और यह पता लगाने के लिए उससे पूछताछ की जा रही है कि उसने किन परिस्थितियों में सीमा पार की।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article