देश

'उम्मीद है कि सऊदी अरब पारस्परिक हितों का रखेगा ध्यान', Saudi-PAK डिफेंस डील पर बोला विदेश मंत्रालय

Saudi Pakistan Defence Pact: भारत ने शुक्रवार को कहा कि वह उम्मीद करता है कि सऊदी अरब, पाकिस्तान के साथ अपने रणनीतिक रक्षा समझौते के मद्देनजर ‘‘पारस्परिक हितों और संवेदनशीलता’’ को ध्यान में रखेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत और सऊदी अरब के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी है, जो पिछले कुछ वर्षों में काफी प्रगाढ़ हुई है।

Image

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (फाइल फोटो)

Saudi Pakistan Defence Pact: भारत ने शुक्रवार को कहा कि वह उम्मीद करता है कि सऊदी अरब, पाकिस्तान के साथ अपने रणनीतिक रक्षा समझौते के मद्देनजर ‘‘पारस्परिक हितों और संवेदनशीलता’’ को ध्यान में रखेगा। समझौते में कहा गया है कि ‘‘दोनों देशों (सऊदी अरब और पाकिस्तान) में से किसी पर भी हमले को दोनों के विरुद्ध आक्रमण माना जाएगा।’’

MEA ने क्या कुछ कहा?

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत और सऊदी अरब के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी है, जो पिछले कुछ वर्षों में काफी प्रगाढ़ हुई है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि हमारी रणनीतिक साझेदारी पारस्परिक हितों और संवेदनशीलता को ध्यान में रखेगी।जायसवाल अपनी साप्ताहिक प्रेस वार्ता में एक सवाल का जवाब दे रहे थे।

‘‘रणनीतिक पारस्परिक रक्षा समझौते’’ पर सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान अब्दुल अजीज अल सऊद और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को हस्ताक्षर किए। शरीफ, पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर और रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के साथ सऊदी अरब की यात्रा पर गए थे।

पाकिस्तान-सऊदी अरब के संयुक्त बयान में कहा गया कि नया रक्षा समझौता ‘‘अपनी सुरक्षा बढ़ाने के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता’’ को दर्शाता है और इसका ‘‘उद्देश्य दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग के पहलुओं को विकसित करना और किसी भी आक्रमण के खिलाफ संयुक्त प्रतिरोध को मजबूत करना है।’’ पाकिस्तान, सऊदी अरब का एक प्रमुख सहयोगी है और दोनों देशों के रक्षा क्षेत्र में संबंध हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article