देश

विपक्ष की एक प्रमुख आवाज को चुप कराने के लिए राहुल गांधी को अयोग्य ठहराया गया- Times Now से बोले पी चिदंबरम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 26, 2023, 10:23 PM IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सांसद सदस्यता रद्द होने के बाद से पूरा विपक्ष इस मामले पर मोदी सरकार और बीजेपी की आलोचना कर रहा है। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे हुए हैं और सत्याग्रह कर रहे हैं। वहीं बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस अहंकार में है।

Image

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम

Photo : BCCL

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की लोकसभा की सदस्यता रद्द हो चुकी है। कांग्रेस (Congress) इस मामले पर सीधे-सीधे मोदी सरकार को घेर रही है। रविवार को कांग्रेस ने इसके विरोध में सत्याग्रह भी किया है और आगे के दिनों के लिए जनआंदोलन की तैयारी कर रही है। इसी मामले को लेकर टाइम्स नाउ ने जब देश के पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि ये सब राहुल गांधी की आवाज को चुप कराने के लिए किया गया है।

बहस की मांग

टाइम्स नेटवर्क के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में पी चिदंबरम ने कहा कि हम संसद में बहस की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार इसके लिए तैयार नहीं है। यह कार्यवाही साफ दर्शा रही है कि विपक्ष की एक प्रमुख आवाज को चुप कराने के लिए राहुल गांधी को अयोग्य ठहराया गया है। आगे कांग्रेस नेता ने कहा कि किसी ने भी ओबीसी समुदाय के अपमान की बात नहीं की है। हमें एक राजनीतिक मुद्दा सौंपा गया है और हम इससे राजनीतिक रूप से निपटेंगे। आज संविधान के तहत एक स्वतंत्र और बेरोकटोक बहस के लिए बनाया गया एकमात्र मंच- संसद- को दमित किया जा रहा है।

राहुल ने अपमान नहीं किया

इस इंटरव्यू के दौरान पी चिदंबरम ने कहा कि इमरजेंसी को छोड़कर भारत में पहली बार हनल निरंकुशता के दौर से गुजर रहे हैं। राहुल गांधी ने देश को बदनाम नहीं किया है, बल्कि कई मौकों पर पीएम मोदी ने भारत का अपमान किया है।

लालू यादव और राहुल का मामला एक समान नहीं

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि लालू यादव और राहुल गांधी का मामला एक जैसा नहीं है। यहां समान कानून लागू नहीं होते हैं। मुकदमे के बाद लालू को दोषी ठहराया गया था। राहुल का मामला कथित मानहानिकारक बयान का है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article