देश

हर गांव और मोहल्ले को 22 जनवरी को राममय बनाना है- चंपत राय ने बताया राम मंदिर के उद्घाटन पर क्या-क्या हैं तैयारियां

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 22, 2023, 06:33 PM IST

चंपत राय ने कहा कि 22 जनवरी उतना ही इम्पोर्टेन्ट दिन है , जितना कि 15 अगस्त 1947 और कारगिल विजय दिवस। 23 जनवरी से सब रामलला का दर्शन कर सकेंगे। हर गांव और मोहल्ले को 22 जनवरी को राममय बनाना है।

Image

22 जनवरी को राम मंदिर का होगा उद्घाटन

Photo : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आधारशिला रखे जाने के तीन साल बाद, अयोध्या के राम मंदिर के अभिषेक समारोह की तारीख 22 जनवरी, 2024 निर्धारित की गई है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 7,000 से अधिक लोगों को निमंत्रण भेजा है, जिसमें लगभग 3,000 वीवीआईपी, देश के विभिन्न हिस्सों से 4,000 साधु-संत, 50 देशों के प्रतिनिधि और राम मंदिर का हिस्सा रहे 'कार सेवकों' के परिवार के सदस्य शामिल हैं। उद्घाटन की तैयारियों को लेकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने कहा कि 22 जनवरी को माहौल राममय बनाना है।

क्या बोले चंपत राय

चंपत राय ने कहा कि 22 जनवरी उतना ही इम्पोर्टेन्ट दिन है , जितना कि 15 अगस्त 1947 और कारगिल विजय दिवस। 23 जनवरी से सब रामलला का दर्शन कर सकेंगे। हर गांव और मोहल्ले को 22 जनवरी को राममय बनाना है। चंपत राय ने कहा- "22 जनवरी को आप जिस गांव , मोहल्ले में आप रहते हो, वहां सुबह ही पूजा करो और प्रसाद बांटो , और शाम को अपने घरो में दीपक जलाओ।"

विपक्ष के न्योते पर क्या बोले

विपक्ष के लोगो को बुलाये जाने पर चंपत राय ने कहा कि 23 जनवरी लोगों को खुद पता चल जायेगा, हमने बहुत विस्तार पूर्वक सूची बनाई है। चंपत राय ने तैयारियों पर कहा- ''संतोष की अनुभूति हो रही है। अयोध्या के लोग, पड़ोस की छोटी-छोटी रियासतें, पुजारी, शिक्षक और सभी लोग 1983 के बाद पूरे भारत के संत इससे जुड़ने लगे। जो विषय केवल अयोध्या तक ही सीमित था, वह पूरे देश के सम्मान का विषय बन गया..."

कई उत्सवों की योजना

भगवान राम की मूर्ति 22 जनवरी को भव्य समारोह में राम मंदिर के अंदर स्थापित की जाएगी, उस दिन कई उत्सवों की योजना बनाई गई है। 2019 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद 5 अगस्त, 2020 को अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू हुआ।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article