देश

शशि थरूर की सफाई के बाद भी पार्टी में बना हुआ है सवाल? क्या भारत लौटने का इंतज़ार कर रही है कांग्रेस?

कांग्रेस पार्टी और थरूर के बीच दूरी लगातार बढ़ती जा रही है? ये सवाल इसलिए भी सामने आ रहा है क्योंकि थरूर के बयान सरकार को फ़ायदा पहुंचाने से ज़्यादा कांग्रेस पर सवाल खड़े का रहे है।

Image

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी और थरूर के बीच दूरी लगातार बढ़ती जा रही है? ये सवाल इसलिए भी सामने आ रहा है क्योंकि थरूर के बयान सरकार को फ़ायदा पहुँचाने से ज़्यादा कांग्रेस पर सवाल खड़े का रहे है। ताजा मामला थरुर के उस बयान से आया जिसमे उन्होंने कहा कि-बीजेपी सरकार में पहली बार क्रॉस-बॉर्डर सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी।

हालांकि थरूर ने अपने इस बयान पर आज अपने x पर पोस्ट लिखकर सफाई भी दे दी है लेकिन कांग्रेस के अंदर नेताओं की बयानबाजी रुकने का नाम नही ले रही। उदित राज पहले ही थरूर को बीजेपी का “सुपर प्रवक्ता “ बता चुके है , वही थरूर की सफ़ाई को भी वो मानने को तैयार नही है और उनका कहना है कि वो अपने विदेशी एक्सेंट में अंग्रेजी बोलकर हमे बेवक़ूफ़ नही बना सकते, उन्हें अपने बयान पर माफ़ी माँगनी होगी।

पवन खेड़ा ने कल उदित राज के X पोस्ट को रिपोस्ट किया

वही कांग्रेस कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने कल उदित राज के X पोस्ट को रिपोस्ट किया और आज थरूर की ही किताब “The Paradoxical Prime Minister” को कोट करते हुए X पोस्ट पर लिखा की मैं थरूर जी से सहमत हूँ। इस किताब में शशि तहरीर ने पिछली सरकार द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र किया है।

कांग्रेस में अंदरखाने क्या है चर्चा

कांग्रेस सूत्रों की माने तो सरकार द्वारा विदेश भेजे गए प्रतिनिधिमंडल में शशि थरूर का नाम कांग्रेस पार्टी ने नही बल्कि सरकार ने अपनी तरह से दिया था फिर भी कांग्रेस ने बिना राजनीतिक बयान के नेताओं को डेलीगेशन का हिस्सा बनने को कहा लेकिन कांग्रेस की तरफ़ से डेलीगेशन में गए मनीष तिवारी और सलमान खुर्शीद विदेश दौरे पर जाने से पहले कांग्रेस लीडरशिप से मिले लेकिन थरूर ने मुलाक़ात नही की।

क्या थरुर के भारत लौटने का इंतजार कर रही है कांग्रेस?

कांग्रेस के एक बड़े नेता ने थरूर पर बात करते हुए कहा की, उन्होंने ऐसा पहली बार नहीं किया है। एक बार उन्होंने मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की तारीफ की थी, पीएम के अमेरिका दौरे में विदेश नीति की तारीफ़,अमेरिका से अप्रवासी भारतीय को जंजीर में भेजे जाने पर केंद्र सरकार का बचाव ऐसे कई मौकों पर वो पार्टी से अलग खड़े रहे है। सूत्रों का कहना है कि पार्टी थरूर के भारत लौटने का इंतज़ार कर रही है और उम्मीद करती है कि थरूर ख़ुद अपनी सफ़ाई देंगे लेकिन ऐसा नही हुआ तो पार्टी की सर्वोच्च कमिटी CWC की अगली बैठक में शशि थरूर के ख़िलाफ़ कई नेता अपनी नाराज़गी दर्ज करेंगे।

कांग्रेस ने बहुत डिप्लोमेटिक तरीक़े से संभाला

थरूर मामले को कांग्रेस ने बहुत डिप्लोमेटिक तरीक़े से संभाला है लेकिन पार्टी के कई शीर्ष नेताओं को लगता है की पार्टी ने उन्हें खड़गे के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ने के बाद CWC का सदस्य बनाया, संसद की कमिटियों में से फ़ॉरेन कमिटी का चेयरमैन बनाया लेकिन थरूर पार्टी धर्म को निभाने में फेल रहे। कांग्रेस के एक बड़े नेता ने इस ओर भी इशारा किया कि सितंबर में संसद की विभिन्न कमिटियों सदस्यों के नामो में फेरबदल होगा। नए सांसदों को भी मौक़ा दिया जाएगा, इसके पीछे थरूर से कमिटी की कमान लेने की कहानी भी है।

Ranjeeta Jha
रंजीता झाauthor

13 साल के राजनीतिक पत्रकारिता के अनुभव में मैंने राज्य की राजधानियों से लेकर देश की राजधानी तक सियासी हलचल को करीब से देखा है। प्लांट की गई बातें ख़बरें नहीं होती बल्कि बातों के पीछे छुपी सच्चाई असली ख़बर होती है। खबरें वही जो आपके सरोकार की हो वो आपतक लेकर आऊंगी।

और पढ़ें
End of Article